Saturday, August 15, 2026
Home Chhattisgarh RAIPUR CRIME : महंगे दोपहिया वाहनों की चोरी करने वाला फैजान उर्फ...

RAIPUR CRIME : महंगे दोपहिया वाहनों की चोरी करने वाला फैजान उर्फ फज्जू गिरफ्तार, आर-1/5 और बुलेट बाइक बरामद

0
266
RAIPUR CRIME
RAIPUR CRIME

RAIPUR CRIME : रायपुर। शहर में लगातार हो रही दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एण्टी क्राईम एंड साइबर यूनिट और न्यू राजेन्द्र नगर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी फैजान खान उर्फ फज्जू को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से दो महंगी मोटरसाइकिल – यामाहा आर-1/5 (क्रमांक CG 04 PB 7226) और रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 (क्रमांक CG 04 LS 3595) जब्त की गई हैं।

RAIPUR CRIME : पहला मामला 30 जुलाई को सामने आया जब चितरंजन सरकार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसने अमलीडीह स्थित स्विग्गी इंस्टामार्ट के सामने अपनी बाइक खड़ी की थी और थोड़ी देर बाद वह चोरी हो गई। वहीं दूसरा मामला स्वप्निल मिश्रा द्वारा 25 जुलाई को मौदहापारा थाना में दर्ज कराया गया, जिसमें रॉयल एनफील्ड बाइक को पुराने मेडिकल कॉम्प्लेक्स की पार्किंग से चोरी कर लिया गया था।

RAIPUR CRIME : पुलिस टीम ने दोनों घटनाओं की जांच के दौरान घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मुखबिर की सूचना पर मौदहापारा निवासी फैजान खान उर्फ फज्जू को चिन्हांकित कर गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बाइक चोरी की घटनाओं को कबूल कर लिया।

RAIPUR CRIME : पुलिस ने आरोपी के पास से लगभग 2.5 लाख रुपये की दोनों मोटरसाइकिलें जब्त कर ली हैं। गिरफ्तार आरोपी फैजान खान उर्फ फज्जू (19 वर्ष) नवभारत प्रेस के पास, मौदहापारा, रायपुर का निवासी है।

RAIPUR CRIME : इस कार्रवाई में निरीक्षक अविनाश सिंह, प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पांडेय, उप निरीक्षक अतुलेश राय सहित साइबर यूनिट व न्यू राजेन्द्र नगर थाना की टीम की अहम भूमिका रही।

 

READ MORE :Putin Visit India : मोदी-पुतिन मुलाकात की तैयारी, अगस्त के अंत तक भारत दौरे पर आ सकते हैं रूसी राष्ट्रपति

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here