OTT Releases This Weekend : नई दिल्ली। 8 अगस्त का दिन ओटीटी दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर होने जा रहा है। हर हफ्ते की तरह इस शुक्रवार को भी कई नई फिल्में और वेब सीरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज होंगी। एक्शन, थ्रिलर, ड्रामा और रोमांस—हर स्वाद के कंटेंट की भरमार है। आइए जानते हैं इस हफ्ते कौन-कौन से टाइटल्स स्ट्रीम होने जा रहे हैं।

1. बिंदिया के बाहुबली
यह एक राजनीतिक-गैंगस्टर ड्रामा सीरीज है, जिसमें सौरभ शुक्ला, रणवीर शौरी, सीमा बिस्वास, सुशांत सिंह जैसे मंझे हुए कलाकार शामिल हैं। सीरीज बिहार के काल्पनिक कस्बे बिंदिया और वहां के दावन परिवार की कहानी पर आधारित है।

2. सलाकार
यह एक 8-एपिसोड की स्पाई थ्रिलर सीरीज है, जो 8 अगस्त से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। इसमें नवीन कस्तूरिया और मौनी रॉय मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। सीरीज की कहानी 1978 और 2025 के बीच फैली हुई एक जासूसी मिशन के इर्द-गिर्द घूमती है।

3. अरबिया कदली
तेलुगु भाषा की यह सर्वाइवल ड्रामा सीरीज आंध्र प्रदेश के मछुआरों के एक गांव की कहानी कहती है। यह सीरीज ग्रामीण संघर्ष, जीविका और प्रकृति की क्रूरता को बारीकी से दिखाती है।
4. ओहो एंथन बेबी
तमिल रोमांटिक ड्रामा ‘ओहो एंथन बेबी’ एक फिल्म निर्माता की असल ज़िंदगी की कहानी से प्रेरित है। इसमें रुद्र, विष्णु विशाल और मिथिला पालकर मुख्य भूमिकाओं में हैं।
5. मोथेवरी लव स्टोरी
तेलंगाना के पारशी और अनीता नामक दो युवा किरदारों की कहानी जो घर से भाग जाते हैं। यह सीरीज युवाओं के संघर्ष और सामाजिक बंधनों को दर्शाती है।
6. प्रिटी थिंग
यह एक एडल्ट थ्रिलर है जो सोफी नाम की एक सफल कॉर्पोरेट महिला की कहानी कहती है। वह एक लड़के के साथ रिश्ते में होती है, लेकिन जब वह इस रिश्ते को खत्म करने की कोशिश करती है, तो उसकी ज़िंदगी में उथल-पुथल मच जाती है।
7. स्टोलन: हीस्ट ऑफ द सेंचुरी
यह एक डॉक्यूमेंट्री है जो एक अंतरराष्ट्रीय हीरा चोरी की सच्ची घटना पर आधारित है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक गिरोह ने दुनिया की सबसे बड़ी हीरा चोरी को अंजाम दिया। यह डॉक्यूमेंट्री नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी।











