Saturday, August 15, 2026
Home Chhattisgarh CG Constable Suicide : आरक्षक सुरेंद्र साहू ने घर में लगाई फांसी,...

CG Constable Suicide : आरक्षक सुरेंद्र साहू ने घर में लगाई फांसी, मौत….

0
178
Suicide
ठेकेदार ने घर में फांसी लगाकर दी जान

CG Constable Suicide : दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग ज़िले से आत्महत्या का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक सुरेंद्र साहू ने रविवार सुबह अपने ही सरकारी आवास में फांसी लगाकर जान दे दी। शुरुआती जांच में यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है, लेकिन घटना के पीछे के कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सके हैं।

CG Constable Suicide : बताया जा रहा है कि सुरेंद्र साहू को पुलिस विभाग में अनुकंपा नियुक्ति मिली थी, जब उनके पिता का निधन हुआ था। इसके बाद से ही वह दुर्ग पुलिस लाइन में सेवाएं दे रहा था। आज सुबह उसके घर का दरवाजा नहीं खुलने पर संदेह हुआ, तो पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी।

CG Constable Suicide

फांसी पर लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
पद्मनाभपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सुरेंद्र का शव पंखे से लटका हुआ पाया। शव को नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

पुलिस को मौके से कोई सुसाइडल नोट नहीं मिला है, जिससे आत्महत्या के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। फिलहाल पुलिस मृतक का मोबाइल जब्त कर कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) खंगालने की प्रक्रिया में जुटी है।

सवालों में घिरी खुदकुशी: आखिर क्यों उठाया ये कदम?
एक युवा आरक्षक द्वारा अचानक आत्महत्या जैसा कदम उठाया जाना कई सवाल खड़े कर रहा है। परिजनों और सहकर्मियों से पूछताछ की जा रही है ताकि सुरेंद्र की मानसिक स्थिति और हालिया व्यवहार को लेकर कुछ सुराग मिल सके।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here