Saturday, August 15, 2026
Home Chhattisgarh Bijapur News : सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर,...

Bijapur News : सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

0
105
Bijapur News
Bijapur News

Bijapur News : बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की ताजा घटना सामने आई है। गंगालूर थाना क्षेत्र के इतावार गांव के घने जंगलों में आज सुबह से चल रही इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। DRG (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) और STF (स्पेशल टास्क फोर्स) की संयुक्त टीम ने एक नक्सली को ढेर कर उसका शव बरामद कर लिया है।

Bijapur News : बीजापुर एसपी डॉ. जितेन्द्र यादव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि इलाके में सर्चिंग ऑपरेशन लगातार जारी है और जवान घने जंगलों के अंदर मोर्चा संभाले हुए हैं। मुठभेड़ अभी भी चल रही है और ऑपरेशन के पूरा होने के बाद ही विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

ऑपरेशन में तैनात DRG-STF की टीम

जानकारी के मुताबिक, सुरक्षाबलों को इतावार के जंगलों में नक्सलियों की गतिविधियों की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद DRG और STF की टीम ने संयुक्त ऑपरेशन शुरू किया। मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से भारी फायरिंग हुई, जिसमें एक नक्सली मारा गया। इलाके में अन्य नक्सलियों के छिपे होने की आशंका के चलते सर्च ऑपरेशन को तेज कर दिया गया है।

इलाके में तनाव, लेकिन पुलिस का नियंत्रण

फिलहाल पूरे क्षेत्र में सुरक्षा बलों का दबदबा बना हुआ है, लेकिन सर्चिंग के दौरान जवानों को सावधानीपूर्वक आगे बढ़ने के निर्देश दिए गए हैं। इस कार्रवाई को नक्सल विरोधी अभियानों में एक और बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here