Singrauli News : नशे में चूर गुरुजी का कबूलनामा, रोज़ एक पाव महुआ पीकर आता हूं स्कूल….वीडियो वायरल

Parivesh
Singrauli News

Singrauli News : सिंगरौली। मध्यप्रदेश की शिक्षा व्यवस्था एक बार फिर शर्मसार हुई है। जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मझौली पाठ के प्राचार्य बुद्धू अगरिया का एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें वे शराब के नशे में स्कूल परिसर में लड़खड़ाते हुए नजर आ रहे हैं।

Singrauli News : सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि कैमरे के सामने गुरुजी ने खुलेआम कबूल कर लिया कि वे “रोज़ाना एक पाव महुआ की देसी शराब पीकर स्कूल आते हैं। नहीं पीता तो दिमाग और हाथ-पैर काम नहीं करते।”

इस कबूलनामे ने न केवल शिक्षक की मानसिक स्थिति को उजागर किया है, बल्कि शिक्षा विभाग की निगरानी प्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सवाल यह है कि आखिर इतने लंबे समय से यह कृत्य चलता रहा और जिम्मेदार अफसरों की नजर क्यों नहीं पड़ी?

स्थानीय ग्रामीणों और अभिभावकों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि बच्चों के भविष्य के साथ इस तरह का खिलवाड़ अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं, शिक्षा विभाग ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं, लेकिन अब तक प्राचार्य पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है। यह मामला मध्यप्रदेश की शिक्षा व्यवस्था के लिए एक करारी चेतावनी बन गया है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *