Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh MP TOP 5 BREAKING : मध्यप्रदेश की सुबह की 5 बड़ी खबरें…..

MP TOP 5 BREAKING : मध्यप्रदेश की सुबह की 5 बड़ी खबरें…..

0
97
MP TOP 5 BREAKING
MP TOP 5 BREAKING

MP TOP 5 BREAKING

1 . सीएम मोहन यादव का व्यस्त शेड्यूल, विधानसभा से लेकर जन्माष्टमी तैयारियों की समीक्षा तक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सुबह 10 बजे विधानसभा पहुंचेंगे और स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों पर बैठक लेंगे। इसके बाद वे विधानसभा सत्र में भी मौजूद रहेंगे। शाम 4 बजे समत्व भवन से वीसी के जरिए श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और बलराम जयंती आयोजनों की समीक्षा बैठक भी लेंगे।

2 . भोपाल के 30 इलाकों में आज बिजली गुल, मेंटनेंस के चलते 3 से 6 घंटे की कटौती

राजधानी भोपाल के अशोका गार्डन, होशंगाबाद रोड, त्रिभुवन कॉलोनी समेत 30 इलाकों में आज बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 10 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक अलग-अलग समय पर बिजली सप्लाई बाधित रहेगी।

3 . बिना हेलमेट पेट्रोल भरवाने वालों पर फिर होगी कार्रवाई, पंपों की CCTV जांचेगा प्रशासन

भोपाल में “नो हेलमेट-नो पेट्रोल” अभियान फिर सख्ती के मूड में है। खाद्य विभाग की टीमें पेट्रोल पंपों के CCTV फुटेज खंगालेंगी। पहले दिन की कार्रवाई के बाद नियमों को हवा में उड़ा दिया गया था, जिसे लेकर प्रशासन अब एक्शन मोड में आ गया है।

4 . शिखर खेल अलंकरण अवार्ड में विवाद, पर्वतारोही भावना डेहरिया का सम्मान कोर्ट के स्टे से रुका

मध्यप्रदेश के शिखर खेल अलंकरण समारोह में 27 में से 26 खिलाड़ियों को सम्मान मिला, लेकिन पर्वतारोही भावना डेहरिया का अवॉर्ड कोर्ट के स्टे के चलते रोक दिया गया। भावना को शाम 5 बजे अवॉर्ड मिलना था, पर 3 बजे कोर्ट से आदेश आ गया।

5 . स्वच्छ वायु सर्वे के लिए भोपाल निगम की तैयारियां तेज, धूल-धुआं कचरा जलाना होगा बैन

भोपाल नगर निगम स्वच्छ वायु सर्वे में नंबर 1 आने की तैयारी में जुटा है। टूटी सड़कें, जर्जर फुटपाथ, धूल और वाहनों के धुएं से प्रदूषण पर कंट्रोल की कार्ययोजना बनाई जा रही है। ‘नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम’ के तहत शहर की हवा सुधारने का मिशन शुरू हो गया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here