West Bengal : BJP नेता शुभेंदु अधिकारी पर प्रदर्शन के दौरान हमला, पत्थरबाज़ी से कई वाहन क्षतिग्रस्त

VIKASH KHALKHO

West Bengal। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी के काफिले पर मंगलवार को अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया। हाई सिक्योरिटी घेरे के बावजूद हुए इस हमले को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल है। बताया जा रहा है कि काफिले में शामिल कई गाड़ियों पर पथराव किया गया, जिससे उनके शीशे टूट गए। घटना के वक्त शुभेंदु अधिकारी कूच बिहार में प्रदर्शन रैली का नेतृत्व कर रहे थे।

Read More : Tikamgarh News : टीकमगढ़ में पुलिस का एक्शन: बुलेट बाइकों के मॉडिफाइड साइलेंसर हथौड़े से तोड़कर की कार्रवाई, देखें वीडियो

भाजपा नेताओं पर हो रहे हमलों के खिलाफ शुभेंदु अधिकारी पुलिस अधीक्षक के कार्यालय का घेराव करने निकले थे। जैसे ही उनका काफिला खगराबाड़ी इलाके के पास पहुंचा, कुछ अज्ञात लोगों ने उन्हें काले झंडे दिखाए और ‘वापस जाओ’ के नारे लगाए। इसी दौरान काफिले पर जूते और पत्थर फेंके गए, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना में अधिकारी के काफिले की कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई हैं, जिनमें एक पुलिस एस्कॉर्ट वाहन भी शामिल है। गाड़ियों के शीशे टूटने से कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं को मामूली चोटें आई हैं, हालांकि शुभेंदु अधिकारी पूरी तरह सुरक्षित हैं। हमले के तुरंत बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे लोगों को वहां से खदेड़ा और स्थिति पर नियंत्रण पाया।

Read More : Indore Crime : संपत्ति विवाद बना खूनी संघर्ष, पिता ने मोगरी से बेटे की कर दी हत्या

इस घटना के बाद भाजपा ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर तीखा हमला बोला है। पार्टी नेताओं का कहना है कि पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और विपक्षी नेताओं की सुरक्षा भगवान भरोसे है। भाजपा ने इस हमले के विरोध में राज्यव्यापी आंदोलन की चेतावनी भी दी है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *