Friday, August 21, 2026
Home Chhattisgarh RAIPUR CRIME : रायपुर पुलिस ने 50 लाख के 250 गुमशुदा मोबाइल...

RAIPUR CRIME : रायपुर पुलिस ने 50 लाख के 250 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर मालिकों को सौंपे, अन्य राज्यों से भी मिली सफलता

RAIPUR CRIME
RAIPUR CRIME

RAIPUR CRIME : रायपुर : रायपुर पुलिस की एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए गुम हुए कुल 250 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी कीमत लगभग 50 लाख रुपये बताई गई है। यह मोबाइल फोन छत्तीसगढ़ के अलावा उत्तर प्रदेश, ओडिशा, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार जैसे अन्य राज्यों से बरामद किए गए।

RAIPUR CRIME : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर पुलिस और साइबर यूनिट की संयुक्त टीमों ने गुम हुए मोबाइल की तलाश के लिए विशेष अभियान चलाया। तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से कई मोबाइल यूजर्स की पहचान कर उनसे संपर्क किया गया। कई मामलों में जब मोबाइल धारकों को बताया गया कि वे गुम मोबाइल चला रहे हैं, तो उन्होंने खुद ही डिवाइस बंद कर दिया और कुछ ने स्वेच्छा से मोबाइल कुरियर से वापस भेजा।

RAIPUR CRIME : बरामद किए गए सभी मोबाइल फोन 5 अगस्त 2025 को उनके असली मालिकों को सौंप दिए गए। पुलिस के अनुसार, वर्ष 2025 में अब तक कुल 550 गुम हुए मोबाइल बरामद किए जा चुके हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 1.10 करोड़ रुपये है।

RAIPUR CRIME : रायपुर पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी का मोबाइल गुम हो जाए तो तुरंत [www.ceir.gov.in](http://www.ceir.gov.in) पोर्टल पर जानकारी दर्ज कराएं और नजदीकी थाना या साइबर सेल से संपर्क करें। इसके अलावा यदि किसी को कोई लावारिस मोबाइल मिले तो उसे सायबर सेल रायपुर में जमा करें। ऐसा करने वालों को पुलिस की ओर से सम्मानित किया जाएगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here