Greater Noida : मृत महिला के बैंक खाते में अचानक जमा हुए 1.13 लाख करोड़, जांच में उलझे बैंक और पुलिस….

Parivesh
Greater Noida

 Greater Noida : ग्रेटर नोएडा : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में ऊंची दनकौर गांव की एक महिला के बैंक खाते में अचानक 1.13 लाख करोड़ रुपये जमा होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि जिस महिला के खाते में यह रकम आई, उनकी दो महीने पहले ही मृत्यु हो चुकी है।

 Greater Noida : महिला के बेटे दीपक को यह जानकारी तब मिली जब उसने मोबाइल ऐप पर खाते की स्टेटमेंट देखी। इतनी बड़ी रकम देखकर दीपक हक्का-बक्का रह गया और तुरंत बैंक पहुंचा। बैंक अधिकारियों ने भी पहले तो विश्वास नहीं किया, लेकिन जब उन्होंने खाते की जांच की तो रकम सही निकली। इसके बाद बैंक ने तुरंत खाता फ्रीज कर दिया और मामले की सूचना उच्च अधिकारियों व पुलिस को दी।

फिलहाल, पुलिस और बैंक की टीम इस रहस्यमयी लेन-देन की जांच में जुट गई है। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह राशि गलती से ट्रांसफर हुई है, किसी टेक्निकल गड़बड़ी का नतीजा है या फिर कोई बड़ा साइबर फ्रॉड है।

अधिकारियों के अनुसार, इतनी बड़ी राशि का अचानक मृत महिला के अकाउंट में आना गंभीर मामला है और सभी एंगल से इसकी जांच की जा रही है। वहीं गांव में इस घटना की चर्चा हर जुबान पर है और लोग आश्चर्य में हैं कि आखिर करोड़ों-अरबों की रकम एक साधारण महिला के खाते में कैसे पहुंच गई।

पुलिस साइबर सेल और बैंकिंग इंटेलिजेंस यूनिट मिलकर इस पैसे के स्रोत और इसके पीछे की मंशा का पता लगाने में जुटी हुई है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *