Sehore News : नदी की सवारी पर निकली अनोखी कावड़ यात्रा, इंस्टाग्राम स्टार प्रीतम सकला ने किया आयोजन, ‘भीम’ पाड़ा बना आकर्षण

Sanjay Sahu

Sehore News : ब्रहम सिंह मेवाड़ा/ सीहोर। सिवान नदी से जल भरकर कुंवेरश्वर धाम तक निकली अनोखी कावड़ यात्रा ने हर किसी का ध्यान खींचा। खास बात ये रही कि ये यात्रा नदी की सवारी पर निकाली गई और इसमें सोशल मीडिया पर मशहूर इंस्टाग्राम और यूट्यूब स्टार्स शामिल हुए। इस अनूठी यात्रा का आयोजन फेमस इंस्टाग्राम स्टार प्रीतम सकला ने किया, जिसमें उनके ‘भीम’ नाम के पाड़ा (सांड) पर बैठकर कावड़ यात्रा निकाली गई। ‘भीम’ यात्रा का मुख्य आकर्षण रहा।

Sehore News : यात्रा में प्रीतम सकला के साथ-साथ इंस्टाग्राम स्टार गोपाल दा, राजू सेठ और कई अन्य चर्चित कंटेंट क्रिएटर भी शामिल हुए। हजारों की संख्या में लोग इस यात्रा को देखने उमड़े। प्रीतम सकला ने बताया कि यह कावड़ यात्रा उन्होंने अपने प्रिय ‘भीम’ की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना को लेकर रखी थी। यात्रा के दौरान इंस्टाग्राम स्टार्स ने अपने चिर-परिचित अंदाज़ में श्रद्धालुओं से संवाद भी किया। इस अलग हटकर आयोजन ने न सिर्फ धार्मिक भावना को उभारा, बल्कि डिजिटल दौर में सोशल मीडिया और आस्था के अनूठे संगम को भी प्रस्तुत किया।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *