Friday, April 10, 2026
32.1 C
Raipur

Raipur Crime : पाकिस्तान-पंजाब ड्रग्स नेटवर्क पर रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1 करोड़ की हेरोइन जब्त, 9 आरोपी गिरफ्तार

Raipur Crime : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी में ड्रग्स के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क पर रायपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब के मुख्य तस्कर सहित 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से करीब 1 करोड़ रुपये मूल्य की 412 ग्राम हेरोइन, कई मोबाइल फोन, क्रेटा कार, तौल मशीन, चेक बुक, ATM कार्ड और अन्य सामग्री जब्त की है।

Raipur Crime : पुलिस जांच में सामने आया है कि मुख्य सप्लायर लवजीत सिंह उर्फ बंटी, पंजाब के गुरदासपुर का रहने वाला है, जो पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाकर पंजाब के रास्ते रायपुर समेत अन्य शहरों में सप्लाई करता था। रायपुर में कमल विहार सेक्टर-4 स्थित सुवित श्रीवास्तव का मकान इस नेटवर्क का हब बन चुका था।

Raipur Crime : आरोपियों ने जांच एजेंसियों से बचने के लिए अंतरराष्ट्रीय नंबरों से नेट कॉलिंग और वीडियो व लोकेशन शेयरिंग के जरिए ग्राहकों तक माल पहुंचाने की तकनीक अपनाई थी। म्यूल एकाउंट्स के माध्यम से करोड़ों रुपये के लेनदेन की जानकारी भी सामने आई है।

Raipur Crime : क्राइम ब्रांच और टिकरापारा थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में यह खुलासा हुआ है। मामले में NDPS एक्ट की धारा 21(सी), 29 के तहत अपराध क्रमांक 600/25 दर्ज कर जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश भी की जा रही है।

Raipur Crime : IG अमरेश मिश्रा और SSP डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई है। पुलिस का दावा है कि यह कार्रवाई राज्य में संचालित नशे के अंतरराज्यीय नेटवर्क के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है।

Raipur Crime : गिरफ्तार आरोपी

01. लवजीत सिंग उर्फ बंटी पिता सुच्चा सिंग उम्र 39 साल निवासी ग्राम माडी टाण्डा थाना गुमान जिला गुरदासपुर पंजाब।

02. सुवित श्रीवास्तव पिता सुबोध श्रीवास्तव उम्र 31 वर्ष निवासी दिग्विजय कॉलेज रोड महेश ज्वेलरी के बगल में थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव हाल पता गोमती विहार दुर्गा मंदिर के पास महावीर नगर थाना राजेन्द्र नगर जिला रायपुर ।

03. अश्वन चंद्रवंशी पिता स्व. बिसहुआ राम चंद्रवंशी उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम जामसरा थाना डोंगरगांव जिला राजनांदगांव। हाल पता – ई.डब्ल्यू.एस. ब्लॉक – बी मकान नंबर – 504 सेक्टर – 04 कमल विहार स्काई विला के सामने थाना टिकरापारा रायपुर।

04. लक्ष्य परिफल राघव उर्फ लव पिता सोरी लाल राघव उम्र 24 वर्ष निवासी अबाबा मोबाईल दुकान के पीछे सतनामी पारा थाना तेलीबांधा रायपुर।

05. अनिकेत मालाधरे पिता मनोज मालाधरे उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम तिरोड़ा थाना तिरोड़ा जिला गोंदिया महाराष्ट्र। हाल पता – श्रृष्टि प्लाजो के पास राजीव गांधी नगर अवंति विहार थाना खम्हारडीह रायपुर।

06. मनोज सेठ पिता उत्तर सेठ उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम बलौदा थाना बलौदा जिला महासमुंद। हाल पता -श्रृष्टि प्लाजो के पास राजीव गांधी नगर अवंति विहार थाना खम्हारडीह रायपुर।

07. मुकेश सिंह पिता स्व. पुरूषोत्तम सिंह उम्र 39 वर्ष निवासी बी 18ध्03 सेक्टर – 03 उदया सोसायटी टाटीबंध थाना आमानाका रायपुर।

08. जुनैद खान उर्फ सैफ चिला पिता अब्दुल वकील उम्र 27 साल निवासी दरगाह के सामने मौदहापारा थाना मौदहापारा रायपुर।

09. राजविंदर सिंह उर्फ राजू पिता नवनीत सिंह उम्र 30 साल निवासी न्यू मार्केट जिला सहकारी बैंक के पास पंखाजूर थाना पंखाजूर जिला कांकेर। हाल पता – इन्द्रप्रस्थ कालोनी फेस – 02 ब्लॉक -बी मकान नंबर 315 रायपुरा थाना डी.डी.नगर रायपुर।

Raipur Crime : श्रीमान् पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा इस बड़ी कार्यवाही हेतु पुलिस महानिरीक्षक महोदय रायपुर रेंज को बधाई देते हुये प्रकरण में कार्य करने वाली टीम को ईनाम हेतु प्रतिवेदन प्रेषित करने निर्देशित किया गया है।

Share The News

Latest YouTube Videos

12 करोड़ की सड़क पर उठे सवाल, सांकरा-बरही सड़क निर्माण में अनियमितता, विधायक संगीता सिन्हा...#cg

12 करोड़ की सड़क पर उठे सवाल, सांकरा-बरही सड़क निर्माण में अनियमितता, विधायक संगीता सिन्हा...#cg

Jaggi Murder Case Verdict: अमित जोगी को उम्रकैद, कोर्ट का सख्त फैसला...#amitjogi #cg #cgnews

Jaggi Murder Case Verdict: अमित जोगी को उम्रकैद, कोर्ट का सख्त फैसला...#amitjogi #cg #cgnews

Latest YouTube Shorts

नशे के सौदागारो-अड्डेबाजों पर अब ड्रोन से निगरानी, लॉ एंड ऑर्डर कंट्रोल करने ड्रोन पेट्रोलिंग...#cg

नशे के सौदागारो-अड्डेबाजों पर अब ड्रोन से निगरानी, लॉ एंड ऑर्डर कंट्रोल करने ड्रोन पेट्रोलिंग...#cg

इश्क बना मौत का जाल: 22 साल के बॉयफ्रेंड ने 35 वर्षीय महिला की कर दी हत्या...#crime #viralnews

इश्क बना मौत का जाल: 22 साल के बॉयफ्रेंड ने 35 वर्षीय महिला की कर दी हत्या...#crime #viralnews

9 पुलिसकर्मियों को फांसी की सजा, मदुराई कोर्ट ने बड़ा और सख्त फैसला सुनाया...#news #viralnews

9 पुलिसकर्मियों को फांसी की सजा, मदुराई कोर्ट ने बड़ा और सख्त फैसला सुनाया...#news #viralnews

यहां गाली देने पर भारी जुर्माना, मिलती है ये खौफनाक सजा...#shorts #mp #viralnews

यहां गाली देने पर भारी जुर्माना, मिलती है ये खौफनाक सजा...#shorts #mp #viralnews

अंजान युवती को हाय बोलने पर भिड़े दो पक्ष, रायपुर के हाइपर क्लब में देर रात बवाल...#raipur #nightclub

अंजान युवती को हाय बोलने पर भिड़े दो पक्ष, रायपुर के हाइपर क्लब में देर रात बवाल...#raipur #nightclub

“धमतरी से आई खुशियों की मिसाल! दिल छू लेने वाली कहानी...#dhamtari #cg #cgnews

“धमतरी से आई खुशियों की मिसाल! दिल छू लेने वाली कहानी...#dhamtari #cg #cgnews

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

M.P News : रीवा में बुलडोजर कार्रवाई पर बवाल, लोगों का विरोध, निगम पीछे हटा

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  मध्य प्रदेश के रीवा जिले...

CG Board Result 2026: जानें कब जारी होगा 10वीं का रिजल्ट? बोर्ड परीक्षा के नतीजों पर आया पहला बड़ा अपडेट

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन...

जबलपुर के बरगी में आग का कहर! 10 एकड़ गेहूं की फसल जलकर खाक

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : जबलपुर के बरगी क्षेत्र में...

M.P News : शाजापुर में भीषण सड़क हादसा! खड़े कंटेनर से टकराई कार, एक ही परिवार के 3 लोग घायल

शाजापुर: मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले में स्टेट हाईवे-41 पर देर...

Related Articles

Popular Categories