Saturday, August 15, 2026
Home National Accident News : भीषण हादसा : क्राइम ब्रांच के दरोगा और सिपाही...

Accident News : भीषण हादसा : क्राइम ब्रांच के दरोगा और सिपाही की दर्दनाक मौत, छत्तीसगढ़ दबिश पर जा रही थी टीम

0
107
Accident News
Accident News

Accident News : हमीरपुर, यूपी बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। हरियाणा के झज्जर जिले से छत्तीसगढ़ दबिश पर जा रही क्राइम ब्रांच टीम की कार गिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से भीषण भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि क्राइम ब्रांच के दरोगा और सिपाही की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।

Accident News : दबिश पर निकली थी टीम, रास्ते में हादसा

जानकारी के अनुसार, झज्जर (हरियाणा) क्राइम ब्रांच की टीम एक आपराधिक मामले में दबिश देने छत्तीसगढ़ जा रही थी। इसी दौरान हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली उनकी कार से टकरा गई। टक्कर के बाद दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और कार में सवार दरोगा संजय कुमार (45 वर्ष) पुत्र करतार सिंह और कांस्टेबल अमित कुमार (25 वर्ष) निवासी सीताराम गेट की मौके पर ही मौत हो गई।

Accident News

घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

हादसे में घायल कांस्टेबल इंद्रेश की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिन्हें उरई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही राठ पुलिस और उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे की खबर लगते ही मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया है।

ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक फरार, पुलिस जांच में जुटी

हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, एक्सप्रेसवे पर वाहनों की तेज रफ्तार और भारी वाहनों की मनमानी आवाजाही पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

स्थानीय लोग हादसे को लेकर प्रशासन की अनदेखी पर नाराजगी जता रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here