Thursday, April 2, 2026
27.9 C
Raipur

Raipur Crime : रायपुर में ड्रग्स सिंडिकेट का खुलासा: 42 लाख की चिट्टा बरामद, दिल्ली-पंजाब से सप्लाई कर रहे 3 तस्कर गिरफ्तार

Raipur Crime : रायपुर। सोशल मीडिया पर एक युवती का ड्रग्स लेते हुए वीडियो वायरल होने के बाद टिकरापारा पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त कार्रवाई में तीन ड्रग्स सप्लायरों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में चिट्टा, मोबाइल फोन और एक लग्जरी कार बरामद की गई है। पकड़े गए आरोपी दिल्ली और पंजाब से नशीला पदार्थ लाकर रायपुर में सप्लाई कर रहे थे।

Raipur Crime : गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लवजीत सिंह उर्फ बंटी, सुवित श्रीवास्तव और अश्वनी चंद्रवंशी के रूप में हुई है। इनके कब्जे से 412 ग्राम 87 मिलीग्राम चिट्टा, तीन मोबाइल और एक क्रेटा कार बरामद की गई है। जब्त किए गए ड्रग्स की अनुमानित कीमत 42 लाख रुपये है, जबकि कुल जब्ती की कीमत 56 लाख 75 हजार रुपये आंकी गई है। सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

 

READ MORE : Chhatarpur News : गांव की कुलदेवी का अपमान : बिलहरी मंदिर की मूर्ति खंडित, ग्रामीणों में भारी आक्रोश…

Raipur Crime : मीडिया रिपोर्ट के बाद हरकत में आई पुलिस

Raipur Crime : 25 जुलाई को दैनिक भास्कर ने “रायपुर के होटल में ड्रग्स चाटती लड़की का VIDEO” शीर्षक से एक खबर प्रकाशित की थी, जिसमें कोकीन, केक-चॉकलेट, और कोड वर्ड्स के जरिए ड्रग्स की बिक्री की जानकारी दी गई थी। इस खबर में शहर के कुछ प्रमुख इलाकों को नशे का अड्डा बताया गया था। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने कमल विहार और महावीर नगर में दबिश दी और तीनों आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

Raipur Crime : 8 महीने से चला रहे थे सिंडिकेट

Raipur Crime : पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी पिछले आठ महीनों से रायपुर में ड्रग्स सिंडिकेट को संचालित कर रहे थे। वे दिल्ली और पंजाब से नशे का सामान सस्ते दामों पर मंगाकर रायपुर के रईसजादों को महंगे दामों में बेचते थे। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में और भी कई सप्लायरों के नाम सामने आए हैं, जो रायपुर, पंजाब और दिल्ली में सक्रिय हैं। पुलिस ने जल्द ही इनकी भी गिरफ्तारी का दावा किया है। इस पूरे मामले का खुलासा रायपुर आईजी द्वारा आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया जाएगा।

 

READ MORE:भ्रष्टाचार का खुला साम्राज्य.. खेत के बीच बना पुल, न सड़क न रास्ता…

Share The News

Latest YouTube Videos

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories