CG NEWS : कांग्रेस के पूर्व विधायक गिरफ्तार, आपत्तिजनक पोस्ट के मामले में पुलिस ने लिया एक्शन

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS : बिलासपुर में कांग्रेस के पूर्व विधायक अरुण तिवारी को सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें उनके फार्महाउस से हिरासत में लेकर सिविल लाइन थाना पुलिस के सुपुर्द किया गया।

CG NEWS : जानकारी के अनुसार, अरुण तिवारी ने अपने फेसबुक अकाउंट से प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर विवादित पोस्ट की थी। यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई, जिससे लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। पोस्ट पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आईं और कई लोगों ने इसे देश के गौरव के खिलाफ बताया।

CG NEWS : इस मामले में पन्ना नगर निवासी रंजीत यादव ने सिविल लाइन थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अरुण तिवारी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296 और 352 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *