Tuesday, May 19, 2026
39.1 C
Raipur

Modi Government का बड़ा फैसला : 37 जरूरी दवाओं की कीमतों में 15% तक कटौती…

Modi Government : नई दिल्ली। आम जनता को राहत देने के लिए मोदी सरकार ने शनिवार को 37 आवश्यक दवाइयों की कीमतें घटा दी हैं। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (NPPA) ने दिल, डायबिटीज, बुखार, इंफेक्शन और सूजन जैसी आम बीमारियों में इस्तेमाल होने वाली दवाओं की कीमतों में 10 से 15% तक कमी की है। दवाओं की यह नई दरें ड्रग्स प्राइज कंट्रोल ऑर्डर (DPCO), 2013 के तहत अधिसूचित की गई हैं और ये कुल 35 दवाओं या उनके फॉर्मूलों पर लागू होंगी।

Modi Government : Paracetamol से लेकर Statins तक सस्ती होंगी दवाएं
सरकार ने जिन दवाओं के दाम घटाए हैं, उनमें पेरासिटामोल, एटोरवास्टेटिन, एमोक्सिसिलिन, मेटफॉर्मिन जैसे आम जीवन से जुड़ी दवाएं शामिल हैं। अब Dr. Reddy’s और Cadila जैसी कंपनियों की दर्द-बुखार की टैबलेट्स क्रमशः ₹13 और ₹15.01 में मिलेंगी। वहीं हृदय रोगियों के लिए एटोरवास्टेटिन-क्लोपिडोग्रेल कॉम्बिनेशन टैबलेट की कीमत ₹25.61 प्रति टैबलेट तय की गई है।

डायबिटीज के मरीजों के लिए एम्पाग्लिफ्लोजिन, सिटाग्लिप्टिन और मेटफॉर्मिन का संयोजन अब ₹16.50 में उपलब्ध होगा। विटामिन D की ड्रॉप्स और डाइक्लोफेनेक इंजेक्शन की कीमत ₹31.77 प्रति मिलीलीटर तय की गई है।

दवा कंपनियों और रिटेलर्स पर कड़ी नजर
NPPA ने निर्देश दिए हैं कि सभी दवा कंपनियां नई कीमतों को IPDMS पोर्टल पर अपलोड करेंगी और राज्यों के औषधि नियंत्रण विभागों को इसकी जानकारी देंगी। साथ ही, सभी मेडिकल स्टोर्स और वितरकों को अपने प्रतिष्ठानों पर नई कीमतों की सूची प्रदर्शित करनी होगी, ताकि उपभोक्ताओं को पारदर्शिता मिले। ये नियम DPCO 2013 की धारा 24 के तहत अनिवार्य हैं।

मई में बढ़ाई थी 8 दवाओं की कीमतें
इससे पहले मई 2024 में सरकार ने अस्थमा, टीबी, ग्लूकोमा जैसी बीमारियों के इलाज में प्रयुक्त आठ आवश्यक दवाओं की अधिकतम कीमतें 50% तक बढ़ाने का फैसला किया था। उस फैसले के बाद अब यह दवाओं के दाम घटाने का निर्णय आम लोगों के लिए राहत भरा माना जा रहा है।

आम आदमी को सीधा फायदा, जेब पर भार होगा कम
विशेषज्ञों का कहना है कि सरकार का यह कदम स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ और सस्ता बनाने की दिशा में बड़ा फैसला है। जो दवाइयां रोजमर्रा की बीमारियों में बार-बार ली जाती हैं, उनकी कीमतों में सीधी कटौती से लाखों मरीजों को राहत मिलेगी।

Share The News

Latest YouTube Videos

CG News: अमित शाह ने लॉन्च किया CG Dial-112, अब एक कॉल पर मिलेगी पुलिस, फायर और मेडिकल मदद

CG News: अमित शाह ने लॉन्च किया CG Dial-112, अब एक कॉल पर मिलेगी पुलिस, फायर और मेडिकल मदद

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Latest YouTube Shorts

Raipur: मॉर्निंग वॉक के दौरान बीजेपी विधायक धरमलाल कौशिक से लूट

Raipur: मॉर्निंग वॉक के दौरान बीजेपी विधायक धरमलाल कौशिक से लूट

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

Petrolpump पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

Petrolpump पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories