MP News : शाजापुर। जिले के कालापीपल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खरदोन कला में रविवार को एक 23 वर्षीय युवक की डबरी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान पवन पिता किशोर भिलाला के रूप में हुई है।
Read More : Himachal News : भारी बारिश का कहर – 307 सड़कें बंद, 101 की मौत, ऑरेंज अलर्ट जारी
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक खेत में किशनाशक दवाई छिड़कने के लिए पानी भरने डबरी के पास गया था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह फिसलकर पानी में गिर गया।
स्थानीय लोगों की सूचना पर SDRF की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद युवक को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। मौके पर मौजूद चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।









