Sunday, August 16, 2026
Home Madhya Pradesh MP News : बागेश्वर धाम में पुलिस की छापेमारी से हड़कंप, होटल...

MP News : बागेश्वर धाम में पुलिस की छापेमारी से हड़कंप, होटल और ढाबों की तलाशी, बाबा धीरेन्द्र शास्त्री ने दी चेतावनी

0
328

MP News : छतरपुर : मध्यप्रदेश के बहुचर्चित बागेश्वर धाम में अचानक उस समय हड़कंप मच गया, जब भारी पुलिस बल ने धाम परिसर और आसपास के होटलों पर छापेमारी शुरू कर दी। पुलिस की यह कार्रवाई धाम में “असामाजिक तत्वों की उपस्थिति और अनैतिक गतिविधियों की शिकायतों” के आधार पर की गई।

Read More : MP News : मऊगंज में सिस्टम ने छीनी बुज़ुर्ग की जान, ना इलाज मिला, ना इंसानियत दिखी

छतरपुर एसपी अगम जैन को बागेश्वर धाम समिति, ग्राम सरपंच और ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों ने हाल ही में एक लिखित शिकायत दी थी। शिकायत में कहा गया था कि धाम में कुछ संदिग्ध लोग पिछले कई दिनों से रुके हुए हैं और वहां होटलों व ढाबों में गतिविधियां संदेहास्पद हैं। एसपी ने मामले को गंभीर मानते हुए खजुराहो एसडीओपी मनमोहन सिंह बघेल के नेतृत्व में एक टीम गठित की, जिसमें छतरपुर, बमीठा और खजुराहो की पुलिस टीमें शामिल रहीं।

Read More : Ranchi News : सामूहिक आत्महत्या से सनसनी : मां ने दो बच्चों संग लगाई फांसी, पारिवारिक कलह और मानसिक तनाव बना वजह

टीम ने बागेश्वर धाम के आस-पास के होटलों, होम स्टे और गेस्ट हाउस में रुके यात्रियों के रजिस्टर, पहचान पत्र और सीसीटीवी फुटेज की गहनता से जांच की। इस दौरान कई जगह आवश्यक दस्तावेज अनुपलब्ध पाए गए। काव्य त्रिपाठी गेस्ट हाउस में ठहरे यात्रियों की जानकारी भी खंगाली गई।

Read More : CG NEWS : केशकाल विधानसभा में विधायक ने भाजपा में जोड़े 13,560 नए सदस्य, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों मिला सदस्यता रत्न सम्मान _

एसडीओपी बघेल ने होटल और होम स्टे संचालकों को 48 घंटे के भीतर सभी वैध दस्तावेज अपडेट करने और रजिस्टर में यात्रियों का पूरा विवरण अनिवार्य रूप से दर्ज करने के निर्देश दिए। साथ ही, चेतावनी दी गई कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Police Checked bageshwar dhamRead More : MNS’s ‘Night Raid’ in Raigad : राज ठाकरे के बयान के तुरंत बाद कार्रवाई – पनवेल में ‘नाइट राइडर’ बार पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना की चलीं लाठियां

बागेश्वर धाम क्षेत्र में चलने वाले ई-रिक्शा और टैक्सी चालकों को भी दिशा-निर्देश दिए गए कि वे तय संख्या में ही सवारियां बैठाएं और अपने वाहन का पूरा विवरण स्थानीय थाने में दर्ज करवाएं।

बाबा धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की प्रतिक्रिया:
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने इस पूरे घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “कुछ लोग जानबूझकर सनातन धर्म और धाम की छवि को धूमिल करने का षड्यंत्र कर रहे हैं।” उन्होंने एक वीडियो जारी कर अपील की — “सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने से पहले प्रशासन से सत्यापन जरूर करें। सनातन धर्म हमेशा उज्ज्वल रहा है और रहेगा।”

Share The News
Previous articleMP News : मऊगंज में सिस्टम ने छीनी बुज़ुर्ग की जान, ना इलाज मिला, ना इंसानियत दिखी
Next articleCG BREAKING :पत्थर खदान के गड्ढे में डूबे दो मासूम, रेस्क्यू के बाद निकाले गए शव, गांव में मातम
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here