Ranchi News : सामूहिक आत्महत्या से सनसनी : मां ने दो बच्चों संग लगाई फांसी, पारिवारिक कलह और मानसिक तनाव बना वजह

VIKASH KHALKHO

Ranchi News : रांची | झारखंड की राजधानी रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक हृदयविदारक घटना ने पूरे शहर को स्तब्ध कर दिया। लटमा रोड स्थित एक अपार्टमेंट में रहने वाली महिला ने अपने 14 वर्षीय बेटे और 12 वर्षीय बेटी के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। तीनों शव एक ही कमरे में फंदे से झूलते मिले, जिससे इलाके में मातम और सनसनी फैल गई।

Read More : CG NEWS : केशकाल विधानसभा में विधायक ने भाजपा में जोड़े 13,560 नए सदस्य, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों मिला सदस्यता रत्न सम्मान _

पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला पिछले तीन वर्षों से अपने पति ब्रजेश सिंह से अलग रह रही थी और मामला कोर्ट में लंबित था। SHO दिग्विजय सिंह के अनुसार, महिला लंबे समय से मानसिक तनाव और अवसाद से जूझ रही थी। वह पति द्वारा भेजे गए खाने-पीने के सामान को लेकर भी आशंका जताती थी और उन्हें स्वीकार नहीं करती थी।

एफएसएल टीम की शुरुआती रिपोर्ट में संकेत मिले हैं कि आत्महत्या पूर्व नियोजित थी और संभवतः महिला ने बच्चों को आत्महत्या के लिए मानसिक रूप से तैयार किया था। बच्चों को यह विश्वास दिलाया गया कि इस दुनिया में उनके लिए कोई सुख या उम्मीद नहीं बची, और केवल मृत्यु ही उन्हें “शांति” दे सकती है।

इस सामूहिक आत्महत्या की पृष्ठभूमि में पारिवारिक तनाव, कोर्ट केस, मानसिक अस्थिरता और सामाजिक अलगाव जैसे कई गंभीर कारण सामने आ रहे हैं। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आत्महत्या की असली वजह जानने के लिए जांच तेज कर दी गई है। स्थानीय लोग और पड़ोसी स्तब्ध हैं। अपार्टमेंट में सन्नाटा पसरा है और बच्चों की असमय मृत्यु से लोग गहरे सदमे में हैं।

Read More : MNS’s ‘Night Raid’ in Raigad : राज ठाकरे के बयान के तुरंत बाद कार्रवाई – पनवेल में ‘नाइट राइडर’ बार पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना की चलीं लाठियां

जगन्नाथपुर थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, लेकिन महिला की मानसिक स्थिति और पारिवारिक विवादों को देखते हुए यह आत्महत्या का ही मामला प्रतीत हो रहा है। आसपास के लोगों और परिवार के रिश्तेदारों से पूछताछ की जा रही है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *