Friday, May 22, 2026
32.1 C
Raipur

सरगुजा पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, चार थानों के प्रभारी बदले

सरगुजा। जिले के पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। हाल ही में पदभार ग्रहण करने वाले पुलिस अधीक्षक (SP) राजेश अग्रवाल ने कार्यभार संभालने के बाद पहली बार तबादला आदेश जारी किया है, जिसके तहत कुल 8 पुलिसकर्मियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। तबादलों की सूची में 3 थाना प्रभारी (TI), 3 उप निरीक्षक (SI) और 2 सहायक उप निरीक्षक (ASI) शामिल हैं। इस प्रशासनिक आदेश में दरिमा, लखनपुर, लुंड्रा और मैनपाट थानों के प्रभारी बदले गए हैं। लुंड्रा थाना प्रभारी मनोज प्रजापति को उनके नए दायित्व के रूप में साइबर सेल का प्रभार दिया गया है। इसके साथ ही अन्य पुलिस अधिकारियों को भी विभिन्न थानों व विभागों में नई तैनाती मिली है। एसपी राजेश अग्रवाल ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे तत्काल अपने नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें, जिससे प्रशासनिक कार्यों में निरंतरता बनी रहे और जनता को बेहतर सुरक्षा सेवाएं प्रदान की जा सकें।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories