Friday, May 29, 2026
38.1 C
Raipur

Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में विधायक की शादी पर सियासत, कांग्रेस ने उठाए पात्रता पर सवाल

Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana: बेमेतरा: छत्तीसगढ़ की मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना इस समय राजनीतिक बहस का मुद्दा बन गई है। वजह है बेमेतरा विधायक दीपेश साहू की शादी, जो 31 मई को आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में होने जा रही है। इस मामले को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर सवाल उठाए हैं।

Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana: बेमेतरा में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम में कुल 24 जोड़े विवाह बंधन में बंधेंगे। इनमें भाजपा विधायक दीपेश साहू भी शामिल हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और अरुण साव समेत कई मंत्री शामिल होंगे।

Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने विधायक की शादी को लेकर योजना की पात्रता पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए बनाई गई है, इसलिए यह देखना जरूरी है कि क्या विधायक इस योजना के पात्र हैं।

Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana: बैज ने आरोप लगाया कि “गरीबों के हक पर डाका डाला जा रहा है। यह योजना आम लोगों के लिए है, किसी विधायक के लिए नहीं।” इसके बाद मामला राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया है। कांग्रेस योजना की पात्रता को लेकर सवाल उठा रही है, जबकि भाजपा इसे विधायक का व्यक्तिगत निर्णय बता रही है।

Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana: प्रदेश में यह पहली बार है जब कोई विधायक मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शादी करने जा रहा है। इसी वजह से यह आयोजन राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों स्तरों पर चर्चा में है।

Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर, निराश्रित और गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए चलाई जाती है। योजना के तहत सामूहिक विवाह में शामिल प्रत्येक कन्या को 50 हजार रुपए तक की सहायता दी जाती है। इसमें 35 हजार रुपए वधु के नाम बैंक ड्राफ्ट के रूप में दिए जाते हैं। इसके अलावा 7 हजार रुपए तक गृहस्थी का सामान और उपहार दिए जाते हैं, जबकि करीब 8 हजार रुपए आयोजन पर खर्च किए जाते हैं।

Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana: योजना का लाभ उन्हीं परिवारों को मिलता है जो छत्तीसगढ़ के मूल निवासी हों और BPL या मुख्यमंत्री खाद्यान्न योजना के पात्र हों। साथ ही वधु की उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक होना जरूरी है। एक परिवार की अधिकतम दो बेटियों को ही इस योजना का लाभ दिया जा सकता है।

Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana: अब विधायक दीपेश साहू की शादी इसी योजना के तहत होने को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है। सवाल यही उठ रहा है कि क्या जनप्रतिनिधि भी इस योजना की पात्रता में शामिल हो सकते हैं या नहीं।

Share The News

Latest YouTube Videos

CCPL 2026: नया रायपुर में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, मैच में एक्ट्रेस मोनी रॉय करेंगी परफॉर्म

CCPL 2026: नया रायपुर में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, मैच में एक्ट्रेस मोनी रॉय करेंगी परफॉर्म

Karnataka CM Resignation: सिद्धारमैया ने CM पद से क्यों दिया इस्तीफा, जाते-जाते कर दिया ‘खेला’..

Karnataka CM Resignation: सिद्धारमैया ने CM पद से क्यों दिया इस्तीफा, जाते-जाते कर दिया ‘खेला’..

Akaltara Health Department: अभी अस्पताल आने का टाइम है क्या?”  डॉक्टर-पेशेंट विवाद का वीडियो वायरल..

Akaltara Health Department: अभी अस्पताल आने का टाइम है क्या?” डॉक्टर-पेशेंट विवाद का वीडियो वायरल..

CG Petrol-diesel hike: छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 109 के पार, फूटा लोगों का गुस्सा, लोग बोले- कमाई कम..

CG Petrol-diesel hike: छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 109 के पार, फूटा लोगों का गुस्सा, लोग बोले- कमाई कम..

Dewas Wedding Scam : शादी के नाम पर ठगी,  40 से ज्यादा दूल्हे पहुंचे पर दुल्हन एक भी नहीं आई...

Dewas Wedding Scam : शादी के नाम पर ठगी, 40 से ज्यादा दूल्हे पहुंचे पर दुल्हन एक भी नहीं आई...

Latest YouTube Shorts

Raipur: राजधानी में बेखौफ बदमाश  युवक पर डंडे से हमला

Raipur: राजधानी में बेखौफ बदमाश युवक पर डंडे से हमला

CG News: “छत्तीसगढ़ में शराब माफियाओं पर शिकंजा कसने की तैयारी”

CG News: “छत्तीसगढ़ में शराब माफियाओं पर शिकंजा कसने की तैयारी”

CG News: थाने की बैरक में शराब पार्टी, दो प्रधान आरक्षक सस्पेंड

CG News: थाने की बैरक में शराब पार्टी, दो प्रधान आरक्षक सस्पेंड

CG News: BJP विधायक पर नायब तहसीलदार से मारपीट का आरोप

CG News: BJP विधायक पर नायब तहसीलदार से मारपीट का आरोप

CN News: विश्रामपुर में साथ दिखे भूपेश टीएस, एक ही कार में पहुंचे चुनावी सभा में

CN News: विश्रामपुर में साथ दिखे भूपेश टीएस, एक ही कार में पहुंचे चुनावी सभा में

Bilaspur: 5000 में नहीं छोड़ूंगा” VIDEO वायरल, हेड कांस्टेबल सस्पेंड..

Bilaspur: 5000 में नहीं छोड़ूंगा” VIDEO वायरल, हेड कांस्टेबल सस्पेंड..

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories