Wednesday, August 26, 2026
Home Chhattisgarh Raipur Jabalpur Intercity Express : रायपुर-जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस आज से होगी शुरू,...

Raipur Jabalpur Intercity Express : रायपुर-जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस आज से होगी शुरू, CM साय दिखाएंगे हरी झंडी….

Raipur Jabalpur Intercity Express
Raipur Jabalpur Intercity Express

Raipur Jabalpur Intercity Express : रायपुर। छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के यात्रियों के लिए एक बड़ी सौगात आने वाली है। रायपुर और जबलपुर के बीच पहली बार इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन सेवा आज यानि 3 अगस्त से शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार सुबह 9:30 बजे रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 7 से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस ऐतिहासिक मौके पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वर्चुअली जुड़ेंगे, जबकि डॉ. रमन सिंह, बृजमोहन अग्रवाल समेत रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर उपस्थित रहेंगे।

Raipur Jabalpur Intercity Express : इस अवसर पर रीवा-पुणे (हड़पसर) एक्सप्रेस और भावनगर-अयोध्या एक्सप्रेस का भी औपचारिक शुभारंभ रीवा और भावनगर स्टेशनों से होगा। इन कार्यक्रमों में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मौजूद रहेंगे।

रोजाना चलेगी रायपुर-जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस, 8 घंटे में पहुंचेगी मंज़िल

रायपुर-जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 11701/11702) प्रतिदिन चलेगी। कुल 15 डिब्बों वाली इस ट्रेन में 1 एसी चेयरकार, 4 चेयरकार, 8 जनरल कोच और 2 पावर कार होंगे। जबलपुर से यह ट्रेन सुबह 6:00 बजे रवाना होगी और रायपुर दोपहर 1:50 बजे पहुंचेगी। वहीं, रायपुर से वापसी में ट्रेन दोपहर 2:45 बजे चलकर रात 10:45 बजे जबलपुर पहुंचेगी।

Raipur Jabalpur Intercity Express

छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश के यात्रियों को वैकल्पिक तेज मार्ग

इस नई रेलसेवा से रायपुर, गोंदिया और जबलपुर के बीच एक वैकल्पिक तेज मार्ग उपलब्ध होगा, जिससे यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में समय की बचत होगी। यह ट्रेन व्यापारियों, विद्यार्थियों, ऑफिस गोइंग लोगों और पर्यटकों के लिए एक बड़ी राहत मानी जा रही है।

पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा

रायपुर-जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस से नंदनवन जूलॉजिकल पार्क, बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, कान्हा नेशनल पार्क, भेड़ाघाट और धुआंधार जलप्रपात जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों तक पहुँच और सुगम हो जाएगी। इससे पर्यटन व्यवसाय को भी नई दिशा मिलेगी।

लंबित मांग अब पूरी होगी

रायपुर और जबलपुर के बीच डायरेक्ट और तेज ट्रेन की मांग कई वर्षों से की जा रही थी। अब इस नई इंटरसिटी एक्सप्रेस के शुरू होने से यात्रियों को न केवल तेज रफ्तार सेवा मिलेगी, बल्कि क्षेत्रीय सामाजिक व आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here