CG News : 30 लाख की कॉलोनी चोरी का खुलासा, फ्लाइट से फरार चोर दिल्ली में कर रहे थे ऐश, पुलिस ने ऑपरेशन ‘बाज’ चलाकर दबोचा

CG News : मुंगेली। जिले की प्रतिष्ठित कॉलोनी पृथ्वीग्रीन में हुई ₹30 लाख की बड़ी चोरी का पुलिस ने सफल खुलासा कर लिया है। पेशेवर चोरों ने चार घरों के ताले तोड़कर नकदी और जेवरात की चोरी की थी। मामले में पुलिस ने दिल्ली, ग्वालियर और बलौदाबाजार में कार्रवाई कर 2 नाबालिग सहित कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो आरोपी अब भी फरार हैं।

Read More : भारत को स्पेन से मिला अंतिम C-295 सैन्य ट्रांसपोर्ट विमान, वायुसेना की सामरिक क्षमता में बड़ा इजाफा

चोरी को अंजाम देने के बाद आरोपी रायपुर से फ्लाइट पकड़कर दिल्ली भाग गए थे। वहां चुराए गए पैसे से ऐशो-आराम की जिंदगी जी रहे थे। लेकिन आधुनिक कंट्रोल रूम, कॉलोनी में लगे CCTV कैमरों और वाहन ट्रैकिंग सिस्टम की मदद से पुलिस ने पूरे नेटवर्क का पता लगा लिया।

पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने इस केस को गंभीरता से लेते हुए कहा था, “इस मामले को मैं एक बहन की इज्जत की तरह देखूंगा।” कुछ ही दिनों में पुलिस ने न सिर्फ आरोपियों को गिरफ्तार किया बल्कि चोरी गए सामान को भी बरामद कर पीड़िता को लौटाया। पीड़िता की आंखों में आंसू खुशी के थे।

CCTV, संदिग्ध कार और एयरपोर्ट फुटेज से मिली अहम कड़ी

पुलिस ने कॉलोनी में लगे कैमरों की मदद से एक संदिग्ध कार (CG 04 KY 8365) की पहचान की और उसकी मूवमेंट ट्रैक की। चोरों की यात्रा दिल्ली, ग्वालियर और रायपुर तक फैली थी। पुलिस ने एयरपोर्ट फुटेज और मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर आरोपियों को ट्रैक किया।

बरामद हुआ 30.67 लाख का माल

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹20.14 लाख नकद, ₹6.65 लाख के सोने-चांदी के जेवरात, ₹4 लाख की कार और ₹48,000 का मोबाइल बरामद किया है। कुल बरामदगी की कीमत ₹30,67,740 है। हालांकि, कुछ रकम चोरों ने दिल्ली में खर्च कर दी थी।

Read More : New Offer : सिर्फ 1 रुपये में अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा, कड़ी टक्कर…

गिरफ्तार आरोपियों में वेदप्रकाश साहू उर्फ बेदू (भाटापारा), गुलशन साहू (सिंगारपुर) और दो विधि संघर्षरत किशोर शामिल हैं। संदीप सतनामी और मंजीत फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस ने इस पूरी कार्रवाई को ऑपरेशन ‘बाज’ नाम दिया है, जो पेशेवर अपराधियों पर शिकंजा कसने की एक मुहिम है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Monsoon Update: 27 जून से बदलेगा मौसम का मिजाज! छत्तीसगढ़ में तेज बारिश का अलर्ट

Chhattisgarh Monsoon Update: छत्तीसगढ़ मानसून अपडेट के अनुसार प्रदेश...

Related Articles

Popular Categories