थप्पड़ पड़ा भारी : इंडिगो फ्लाइट में सहयात्री को पीटने वाला यात्री नो-फ्लाई लिस्ट में शामिल

VIKASH KHALKHO

थप्पड़ पड़ा भारी : नई दिल्ली। मुंबई से कोलकाता जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 138 में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। पहली बार विमान यात्रा कर रहे एक सहयात्री को जब पैनिक अटैक आया, तो पास बैठे एक दूसरे यात्री ने उसे बिना किसी उकसावे के थप्पड़ मार दिया। यह घटना फ्लाइट के दौरान हुई और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

Read More : पूर्व सांसद प्रज्ञा ठाकुर का गंभीर आरोप : “मोदी-योगी-भागवत का नाम लेने को मजबूर किया गया”

इंडिगो एयरलाइंस ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए तुरंत आरोपी यात्री के खिलाफ कार्रवाई की है। कंपनी ने उसे ‘नो-फ्लाई लिस्ट’ में डाल दिया है, यानी अब वह इंडिगो की किसी भी उड़ान में यात्रा नहीं कर सकेगा।

इंडिगो ने क्या कहा?
एयरलाइन ने बयान जारी कर कहा— “इंडिगो में हमारे ग्राहकों और क्रू की सुरक्षा सर्वोपरि है। उचित जांच के बाद आरोपी यात्री की जानकारी संबंधित सुरक्षा एजेंसियों को दी गई है और उसे हमारी सभी उड़ानों से प्रतिबंधित कर दिया गया है।”

हालांकि, एयरलाइन ने यह स्पष्ट नहीं किया कि यह प्रतिबंध कितने समय के लिए लगाया गया है। लेकिन नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के नियमों के अनुसार, विमान में हिंसा करने वाले व्यक्ति पर लेवल-3 के तहत दो साल से लेकर आजीवन प्रतिबंध लगाया जा सकता है।

Read More : MP CRIME : एमडी ड्रग्स केस में मछली परिवार के करीबी मुकेश ठाकुर पर शिकंजा, पूछताछ के लिए क्राइम ब्रांच ने भेजा नोटिस

घटना का विवरण:
बताया जा रहा है कि पीड़ित यात्री पहली बार हवाई यात्रा कर रहा था और फ्लाइट टेकऑफ़ के दौरान घबरा गया। तभी आरोपी यात्री ने उसे थप्पड़ मार दिया। फ्लाइट क्रू ने स्थिति को संभाला और लैंडिंग के बाद आरोपी को सुरक्षा एजेंसियों के हवाले कर दिया गया।

वायरल वीडियो बना सबूत
इस पूरी घटना का वीडियो किसी अन्य सहयात्री ने रिकॉर्ड किया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोगों में आरोपी की कार्रवाई को लेकर नाराजगी जताई जा रही है, जबकि एयरलाइन की सख्त कार्रवाई की सराहना हो रही है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *