Crime News :चोरों का आतंक: कंपोजिट शराब दुकान से सवा लाख की चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

0
181
Crime News
Crime News

Crime News :बरगी : बरगी थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ताजा मामला बरगी नगर रोड स्थित कंपोजिट शराब दुकान का है, जहां देर रात चोरों ने दोनों दुकानों से बिक्री की रकम चुराकर सवा लाख रुपये पर हाथ साफ कर दिया।

Crime News :पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इसके बावजूद पुलिस अब तक चोरों का सुराग नहीं लगा पाई है।

Crime News :बरगी और आसपास के गांवों में भी चोरी की कई घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे लोगों में भय और असंतोष दोनों व्याप्त हैं। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि पुलिस न तो रिपोर्ट दर्ज करती है और न ही चोरों को पकड़ने में कोई कार्रवाई कर रही है।

Crime News :लोगों ने बताया कि पुलिस सिर्फ आवेदन लेकर लौटने को कहती है, जबकि चोर बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। लगातार हो रही चोरियों से क्षेत्रवासियों में गहरा आक्रोश है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here