उड़ान बनी तनाव का मंच : इंडिगो फ्लाइट में मुस्लिम युवक से बदसलूकी, आरोपी का विवादित बयान, देखे वीडियो…

VIKASH KHALKHO

इंडिगो फ्लाइट : मुंबई | मुंबई से कोलकाता जा रही इंडिगो एयरलाइन की एक फ्लाइट में बुधवार को शर्मनाक घटना घटित हुई। उड़ान के दौरान एक यात्री ने दूसरे युवक को जोरदार थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद फ्लाइट में अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित युवक की पहचान मुस्लिम समुदाय से होने की बात सामने आई है, जिससे यह मामला संवेदनशील होता नजर आ रहा है।

Read More : बिहार में नई वोटर लिस्ट जारी : 65 लाख वोटर्स के नाम हुए गायब, चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल

प्राप्त जानकारी के अनुसार, फ्लाइट के दो केबिन क्रू सदस्य एक युवक को विमान से बाहर जाने में मदद कर रहे थे। जैसे ही वह गलियारे से गुजरा, साइड सीट पर बैठे एक अन्य यात्री ने बिना किसी पूर्व विवाद के अचानक उसे थप्पड़ जड़ दिया। थप्पड़ लगते ही युवक रोने लगा, जिससे फ्लाइट में मौजूद अन्य यात्रियों ने कड़ी नाराजगी जताई।

एक यात्री ने आरोपित से सवाल किया कि उसने उस युवक को क्यों मारा, जिस पर आरोपी ने जवाब दिया – “इनकी वजह से हम लोग बदनाम हो रहे हैं।” हालांकि, उसने यह नहीं स्पष्ट किया कि “इनकी” से उसका क्या आशय था।

केबिन क्रू ने तत्काल हस्तक्षेप किया और आरोपी को शांत करने की कोशिश की। फ्लाइट अटेंडेंट ने उसे स्पष्ट शब्दों में कहा – “सर, प्लीज ऐसा न करें।” विमान में मौजूद अन्य यात्रियों ने भी आरोपी के व्यवहार की आलोचना की और पीड़ित को सांत्वना दी।

Read More : पूर्व उपराष्ट्रपति का सियासी संन्यास! कहा- “अब लोकतंत्र की रक्षा मुझसे नहीं होगी”

पूरी घटना को एक अन्य यात्री ने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है। इस वीडियो में थप्पड़ मारने की घटना स्पष्ट रूप से देखी जा सकती है।

इंडिगो एयरलाइन ने इस पर बयान जारी करते हुए कहा –

  • “यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और अस्वीकार्य है। हमारे क्रू मेंबर्स ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को सुरक्षा अधिकारियों को सौंप दिया है। मामले में जांच जारी है और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”

वहीं, सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग इसे संप्रदाय विशेष के खिलाफ हेट क्राइम मान रहे हैं, तो कुछ इसे यात्रियों के बीच सामान्य विवाद करार दे रहे हैं।

फिलहाल आरोपी के खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज हुआ है या नहीं, इसकी पुष्टि देर रात तक नहीं हो पाई थी।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *