Friday, August 21, 2026
Home Madhya Pradesh Jabalpur News : नाबालिगों का आतंक : बाप-बेटे को सड़क पर बेल्ट...

Jabalpur News : नाबालिगों का आतंक : बाप-बेटे को सड़क पर बेल्ट और पत्थरों से पीटा, CCTV फुटेज वायरल….

Jabalpur News

जबलपुर। Jabalpur News : शहर के रांझी इलाके में नाबालिगों की दहशत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन नाबालिग लड़कों ने दिनदहाड़े सड़क पर बाप और बेटे को बेल्ट, ईंट और पत्थरों से बेरहमी से पीटा। यह पूरी वारदात पास के एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

Jabalpur News : जानकारी के अनुसार, रांझी के व्यस्तम इलाके में मामूली विवाद के बाद तीन नाबालिग लड़कों ने पिता-पुत्र पर हमला कर दिया। करीब 5 मिनट तक बीच सड़क पर बेल्ट से पिटाई होती रही। आरोपियों ने ईंट-पत्थरों से भी हमला किया, जिससे बाप-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के दौरान आरोपी विशाल राजपूत नामक नाबालिग को भी हल्की चोटें आई हैं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि इस तरह की घटनाएं इलाके में आम हो चुकी हैं और पुलिस गश्त पर सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस की लापरवाही और इलाके में असामाजिक तत्वों की बढ़ती गतिविधियों पर कोई नियंत्रण नहीं है।

सूचना मिलने पर रांझी पुलिस मौके पर पहुंची और FIR दर्ज की। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य दो नाबालिग आरोपियों की पहचान में जुटी है। आरोपी विशाल राजपूत पर पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही हिरासत में लेकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here