Friday, August 21, 2026
Home National फर्जी भारतीय दस्तावेजों के साथ रह रही बांग्लादेशी मॉडल शांता पॉल गिरफ्तार

फर्जी भारतीय दस्तावेजों के साथ रह रही बांग्लादेशी मॉडल शांता पॉल गिरफ्तार

nishaanebaz.com
nishaanebaz.com

फर्जी भारतीय : कोलकाता: कोलकाता पुलिस ने एक बड़े फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ करते हुए बांग्लादेश की मॉडल शांता पॉल को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, शांता पॉल पिछले छह वर्षों से फर्जी भारतीय दस्तावेजों के सहारे भारत में रह रही थी। उसके पास से फर्जी आधार कार्ड, वोटर आईडी, राशन कार्ड सहित कई अहम दस्तावेज बरामद हुए हैं। पुलिस ने मॉडल के खिलाफ बीएनसी की धारा 336(3)/338/341/61(2) के तहत मामला दर्ज किया है।

Read More : Jabalpur News : नाबालिगों का आतंक : बाप-बेटे को सड़क पर बेल्ट और पत्थरों से पीटा, CCTV फुटेज वायरल….

शांता पॉल पहले एक एयरहोस्टेस थीं और बाद में मॉडलिंग में आईं। वह बांग्लादेश की दो प्रतिष्ठित कंपनियों के लिए मॉडल रह चुकी हैं और कई सौंदर्य प्रतियोगिताओं में हिस्सा भी ले चुकी हैं। फिलहाल वह कोलकाता के जादवपुर के विजयगढ़ इलाके में किराये के फ्लैट में रह रही थी। हालांकि, वह अलग-अलग जगहों पर कई पते इस्तेमाल करती थी।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हाल ही में ठाकुरपुकुर थाने में उसके खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज की गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने शांता के कब्जे से बांग्लादेश के कई पासपोर्ट, माध्यमिक शिक्षा प्रमाण पत्र, रीजेंट एयरवेज का आईडी कार्ड, भारतीय आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र और अलग-अलग पतों पर बने राशन कार्ड बरामद किए हैं।

शांता को पुलिस ने उस वक्त पकड़ा जब वह ऐप आधारित टैक्सी सेवा शुरू करने की कोशिश कर रही थी। पुलिस अब यह जानने में जुटी है कि आखिर उसने भारत में आधार और वोटर आईडी जैसे अहम दस्तावेज कैसे हासिल किए।

Read More : लहार SDM का सख्त आदेश : शासकीय शिक्षक नहीं पढ़ा सकेंगे निजी कोचिंग….

लालबाजार पुलिस ने इसके लिए UIDAI अधिकारियों से संपर्क किया है ताकि यह पता लगाया जा सके कि आधार कार्ड किस आधार पर जारी हुआ। साथ ही, चुनाव आयोग से भी संपर्क कर वोटर आईडी की वैधता की जांच कराई जा रही है। खाद्य विभाग से भी राशन कार्ड से जुड़े दस्तावेजों की पुष्टि के लिए जानकारी मांगी गई है।

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में लगी है कि शांता को भारत में इतनी आसानी से फर्जी पहचान कैसे मिल गई और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं। मामले की जांच जारी है।

Share The News
Previous articleJabalpur News : नाबालिगों का आतंक : बाप-बेटे को सड़क पर बेल्ट और पत्थरों से पीटा, CCTV फुटेज वायरल….
Next articleJabalpur Crime News : स्कूल में घुसकर छात्र पर चाकू से हमला….वीडियो वायरल
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here