Saturday, August 15, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS : भाटापारा सरकारी अस्पताल में दुर्लभ प्रसव: महिला ने सामान्य...

CG NEWS : भाटापारा सरकारी अस्पताल में दुर्लभ प्रसव: महिला ने सामान्य तरीके से दिए ट्रिपलेट्स को जन्म, जच्चा-बच्चा पूरी तरह स्वस्थ

0
150
CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : बलौदाबाजार। भाटापारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को एक अनोखा और खुशी से भरपूर पल देखने को मिला, जब एक महिला ने सामान्य प्रसव के जरिए तीन शिशुओं (ट्रिपलेट्स) को जन्म दिया। इस विशेष घटना ने अस्पताल परिसर में उत्साह और आनंद का माहौल बना दिया।

READ MORE: Stock Market : सावधान हो जाइए, अगस्त में शेयर बाजार से उड़ेगा निवेशकों का होश….

CG NEWS : जानकारी के अनुसार, ग्राम कोदवा की रहने वाली 29 वर्षीय सरोजिनी वर्मा, पत्नी हेमलाल वर्मा को प्रसव पीड़ा होने पर भाटापारा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था। वहां बीएमओ डॉ. राजेन्द्र माहेश्वरी के मार्गदर्शन और अनुभवी नर्सिंग स्टाफ की देखरेख में महिला ने दो पुत्रों और एक पुत्री को जन्म दिया। तीनों शिशु पूरी तरह स्वस्थ हैं और मां की हालत भी सामान्य बताई गई है।

CG NEWS : डॉ. माहेश्वरी ने बताया कि यह प्रसव इस बात का प्रमाण है कि यदि मरीज और परिवार का सहयोग मिले, तो शासकीय अस्पतालों में भी जटिल प्रसव सुरक्षित और सफलतापूर्वक कराए जा सकते हैं। उन्होंने इसे स्वास्थ्य केंद्र की टीम वर्क और सेवाओं की गुणवत्ता का परिणाम बताया।

CG NEWS : इस सफल प्रसव ने सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति लोगों का भरोसा बढ़ाया है और यह उदाहरण शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों की क्षमताओं को रेखांकित करता है।

 

READ MORE: Shajapur News : तहसील परिसर के बाहर से बाइक चोरी, जमीन विवाद के सिलसिले में आया युवक बना शिकार

 

 

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here