Saturday, August 15, 2026
Home Chhattisgarh CG TI suspended: टीआई सस्पेंड, लापरवाही बरतने वाले टीआई पर गिरी निलंबन...

CG TI suspended: टीआई सस्पेंड, लापरवाही बरतने वाले टीआई पर गिरी निलंबन की गाज, SSP ने की बड़ी कार्रवाई

0
365
CG TI suspended
CG TI suspended

CG TI suspended: दुर्ग: दुर्ग जिले के भिलाई में आयोजित शिव महापुराण कथा के दौरान सुरक्षा में लापरवाही बरतने पर एसएसपी विजय अग्रवाल ने कड़ा एक्शन लेते हुए उतई थाना प्रभारी शिवप्रसाद चंद्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

READ MORE :Indore Breaking : इस तारीख से बिना हेलमेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल, कलेक्टर ने जारी किया सख्त आदेश

CG TI suspended: दरअसल, भिलाईनगर के जयन्ती स्टेडियम में 30 जुलाई से 5 अगस्त तक शिव महापुराण कथा का आयोजन हो रहा है। कथा स्थल के सेक्टर-04 पब्लिक प्रवेश द्वार, टीए बिल्डिंग के सामने थाना प्रभारी शिवप्रसाद चंद्रा की ड्यूटी लगाई गई थी।

CG TI suspended: आज एसएसपी विजय अग्रवाल सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करने पहुंचे, जहां उन्होंने पाया कि कथा स्थल पर आने वाले लोगों की कोई चेकिंग नहीं की जा रही थी और उन्हें बिना तलाशी के प्रवेश दिया जा रहा था।

 

CG TI suspended: सुरक्षा ड्यूटी के प्रति इस गंभीर लापरवाही और उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना को एसएसपी ने गंभीरता से लिया और तत्काल निरीक्षक शिवप्रसाद चंद्रा को निलंबित करने के निर्देश दिए।

READ MORE :Bijapur News : बीजापुर में सीआरपीएफ जवान ने की खुदकुशी, सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, जानिए वजह

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here