Friday, August 21, 2026
Home Madhya Pradesh Indore News: इंदौर में बेटी ने पेश की मिसाल, पिता को बचाने...

Indore News: इंदौर में बेटी ने पेश की मिसाल, पिता को बचाने के लिए देगी अपना लिवर

Indore News
Indore News

Indore News: इंदौर : इंदौर में एक बेटी ने पिता के प्रति अपनी निस्वार्थ सेवा और प्रेम का अद्भुत उदाहरण पेश किया है। 55 वर्षीय राजेंद्र जैन की जान बचाने के लिए उनकी अविवाहित बेटी नेहा आज उन्हें अपना लिवर डोनेट करने जा रही है।

READ MORE: Jabalpur News: गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा और सनातन धर्म का प्रचार करने का प्रण लेकर निकले बाल योगी बलरामपुरी, 21 हजार की यात्रा कर पहुंचे संस्कारधानी

Indore News: नेहा ने इस नेक कार्य के लिए अपना व्यवसाय तक छोड़ दिया और पूरी तरह से पिता की देखभाल में जुट गई। राजेंद्र जैन का इलाज देश के कई बड़े अस्पतालों में कराया गया, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। अंत में डॉक्टरों ने स्पष्ट रूप से कहा कि अब केवल लिवर ट्रांसप्लांट ही एकमात्र विकल्प है।

Indore News: परिवार ने स्टेट ऑर्गन एंड टिशू ट्रांसप्लांट ऑर्गेनाइजेशन (SOTTO) के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कराया, और आज लिवर ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया की जाएगी। नेहा की इस भावनात्मक और साहसिक पहल ने समाज के सामने एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है।

 

READ MORE: Mihona News: मिहोना तहसीलदार की मानवता की मिसाल, बीमार बच्ची को सरकारी वाहन से पहुंचाया अस्पताल

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here