Jabalpur News : लाला लाजपत राय वार्ड में नाले की दीवार ढही, कार नाले में समाई, कांग्रेस नेता ने घटिया निर्माण पर उठाए सवाल

Sanjay Sahu
Jabalpur News

Jabalpur News : जबलपुर। लाला लाजपत राय वार्ड के केशरी नगर इलाके में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां नाले के किनारे बनी दीवार अचानक भरभराकर गिर गई, जिससे बगल में खड़ी एक कार नाले में समा गई। बताया जा रहा है कि यह कार महेंद्र रजक की थी। गनीमत रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

Jabalpur News : स्थानीय लोगों के अनुसार, जिस दीवार का निर्माण तीन साल पहले किया गया था, वह भारी बारिश के कारण कमजोर हो गई थी और अचानक गिर गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

 

READ MORE:Gwalior News : पाव भाजी ठेले पर गंदे पानी में धोए जा रहे बर्तन, लोगों की सेहत से खुला खिलवाड़, देखें वीडियो

Jabalpur News : मौके पर पहुंचे कांग्रेस नेता सुधीर सोनू दुबे ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए इसे प्रशासन की लापरवाही बताया। उन्होंने कहा कि यह दीवार भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी और घटिया निर्माण के चलते लोगों की जान खतरे में पड़ रही है।

Jabalpur News : फिलहाल प्रशासन ने मौके का निरीक्षण किया है और मलबा हटाने की कार्रवाई की जा रही है। वहीं, नगर निगम और पीडब्ल्यूडी अधिकारियों पर भी सवाल उठ रहे हैं कि सिर्फ तीन साल में दीवार कैसे जर्जर हो गई।

READ MORE: Jabalpur Murder : बुजुर्ग महिला की सनसनीखेज हत्या, हाथ-पैर बांधकर उतारा मौत के घाट

 

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *