Durg Crime : महादेव सट्टा एप के आरोपी का भाई चिट्टे के साथ गिरफ्तार, थार में बैठकर कर रहा था नशे का सौदा

Sanjay Sahu
CG CRIME

Durg Crime : दुर्ग। महादेव सट्टा एप और हत्या की धमकी मामले में पहले से जेल जा चुके अपराधी दीपक नेपाली का भाई लुकेश सिंह नेपाली एक बार फिर कानून के शिकंजे में आ गया है। इस बार जामुल पुलिस ने उसे दो अन्य साथियों के साथ ब्राउन शुगर (चिट्टा) बेचते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों को थार गाड़ी में बैठकर नशे का कारोबार करते पकड़ा गया। तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 21(ख) और 27(क) के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

 

READ MORE: Parliament Monsoon Session : ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में आज भी घमासान, शाह-मोदी देंगे विपक्ष को करारा जवाब

Durg Crime : नाले किनारे थार में चल रही थी नशे की मंडी

Durg Crime : जामुल पुलिस को रविवार को सूचना मिली कि 32 एकड़ हाउसिंग बोर्ड इलाके में नाले के पास तीन युवक थार वाहन में बैठकर चिट्टा बेच रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही तीनों आरोपी भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया। उनके कब्जे से 10.55 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई, जिसकी बाजार कीमत लगभग 90 हजार रुपये बताई गई है। इसके साथ ही एक करीब 9 लाख रुपये कीमत की थार गाड़ी और दो मोबाइल फोन (कीमत लगभग 60 हजार रुपये) भी जब्त किए गए हैं।

Durg Crime : तीनों आरोपी पुराने अपराधी

Durg Crime : गिरफ्तार आरोपियों में शामिल लुकेश सिंह नेपाली (28 वर्ष), कैंप-1 का रहने वाला है और इसके खिलाफ वैशाली नगर थाने में लूट का मामला दर्ज है। दूसरा आरोपी वैभव पिता हरिओम सोनी (24 वर्ष), हाउसिंग बोर्ड निवासी है, जिसके खिलाफ जामुल में तीन और वैशाली नगर में एक आपराधिक मामला दर्ज है। तीसरा आरोपी दीपक नायकर (24 वर्ष), 32 एकड़ हाउसिंग बोर्ड का निवासी है और उस पर जामुल थाने में मारपीट, चोरी, लूट, अनाचार सहित 12 गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज हैं।

Durg Crime : पुलिस की कार्रवाई जारी

Durg Crime : पुलिस प्रवक्ता पद्मश्री तंवर ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा रही है। नशे के सौदागरों पर निगरानी और कड़ी कार्रवाई का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं इस गिरोह का संबंध बड़े नशा रैकेट या किसी संगठित नेटवर्क से तो नहीं है।

 

READ MORE:Nag Panchami 2025 : नाग पंचमी आज : देशभर में नाग देवता की विशेष पूजा-अर्चना….जानें महत्व और परंपराएँ

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *