Bollywood News : ‘सैयारा’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, टाइटल ट्रैक पर विवाद – तनिष्क बागची ने दी सफाई

VIKASH KHALKHO
nishaanebaz.com (35)

Bollywood News : मुंबई : फिल्म ‘सैयारा’ इस समय बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाल मचा रही है। रोमांटिक ड्रामा शैली में बनी यह फिल्म सालों बाद किसी लव स्टोरी को मिला ऐसा रिस्पॉन्स है, जो आज के दौर में दुर्लभ है। मोहित सूरी के निर्देशन में बनी ‘सैयारा’ ने न सिर्फ दर्शकों के दिल जीते हैं बल्कि महज 9 दिनों में 200 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। फिल्म से अहान पांडे और अनीत पड्डा ने अभिनय की दुनिया में कदम रखा है और उनकी केमिस्ट्री दर्शकों को खूब भा रही है।

Read More : acquitted : मानव तस्करी और SC/ST अत्याचार मामले में आरोपी दरसु राम हाईकोर्ट से बरी, साक्ष्य नहीं पाए गए पर्याप्त

टाइटल ट्रैक बना सुपरहिट, लेकिन शुरू हुआ विवाद

इस फिल्म का टाइटल ट्रैक ‘सैयारा’ भी उतना ही चर्चाओं में है। इसे तनिष्क बागची ने कंपोज किया है और ये गाना Spotify Global Charts में चौथे स्थान पर पहुंच चुका है। वायरल टॉप 50 में भी यह कई दिनों तक नंबर 1 पर रहा। लेकिन इसी गाने को लेकर विवाद भी शुरू हो गया है। सोशल मीडिया पर कई यूज़र्स और म्यूज़िक समीक्षक कह रहे हैं कि ये ट्रैक वन डायरेक्शन के गाने ‘नाइट चेंजेस’ और जुबिन नौटियाल के गीत ‘हमनवा मेरे’ से मेल खाता है और संभवतः कॉपी किया गया है।

तनिष्क बागची का बयान

इस आरोपों पर म्यूजिक कंपोजर तनिष्क बागची ने इंडिया टुडे से बात करते हुए स्पष्ट रूप से कहा कि ये गाना पूरी तरह से ओरिजिनल है और किसी भी गाने की नकल नहीं की गई है। उन्होंने कहा –

“मैं कुछ भी करूं, लोगों को बोलने का मौका चाहिए. लेकिन गाना वहीं जाता है जहां उसकी किस्मत होती है. अगर कोई कॉपी भी करता है, तो उसे हिट बनाना इतना आसान नहीं होता है.”

उन्होंने आगे कहा –

“हमने गाने के इमोशन पर काम किया है. यही ‘सैयारा’ का जादू है. स्केल और कॉर्ड्स की सीमाएं होती हैं, लेकिन हर मेलोडी की अपनी आत्मा होती है.”

Read More : Despoilment : दबंगों का कहर-स्कूल में घुसकर प्रिंसिपल पर जानलेवा हमला, कैश काउंटर से लाखों की लूट

‘ओरिजिनल हिट’ का गर्व

तनिष्क ने इस बात पर भी ज़ोर दिया कि उन्हें सिर्फ रीक्रिएशन म्यूज़िक के लिए जाना जाता है, लेकिन ‘सैयारा’ की सफलता उनके लिए एक व्यक्तिगत उपलब्धि है क्योंकि यह गाना पूरी तरह से ओरिजिनल है और इसमें कोई विदेशी कोलैबोरेशन भी नहीं है।

“ये गाना पूरी तरह देसी है. इसमें शामिल हर व्यक्ति भारत से है. मुझे अंदाजा था कि गाना वायरल हो सकता है, लेकिन ग्लोबल टॉप चार्ट्स में पहुंचेगा, ये नहीं सोचा था.”

दर्शकों का उत्साह, क्रिटिक्स की सराहना

फिल्म ‘सैयारा’ को लेकर युवा वर्ग, खासकर GenZ दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। यह फिल्म नई पीढ़ी के बदलते प्रेम दृष्टिकोण को दर्शाती है। क्रिटिक्स भी फिल्म की सिनेमैटोग्राफी, स्क्रिप्ट और म्यूज़िक की तारीफ कर रहे हैं। अनीत पड्डा और अहान पांडे की नई जोड़ी को भी दर्शकों से जबरदस्त प्यार मिल रहा है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *