Shaolin Temple Sex Scandal : बौद्ध धर्म की पवित्रता पर गंभीर सवाल, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मचा बवाल

Shaolin Temple Sex Scandal : नई दिल्ली। चीन के प्रसिद्ध शाओलिन मंदिर के वरिष्ठ भिक्षु और ‘सीईओ भिक्षु’ के रूप में पहचाने जाने वाले शी योंगशिन (Shi Yongxin) एक बार फिर गंभीर आरोपों के घेरे में हैं। बौद्ध धर्म और शाओलिन परंपरा के प्रतीक माने जाने वाले इस मंदिर को लेकर अंतरराष्ट्रीय मीडिया में सनसनी फैल गई है।

क्या है मामला?

हाल ही में चीन और थाईलैंड से सामने आई रिपोर्टों में दावा किया गया है कि शाओलिन मंदिर से जुड़े कुछ वरिष्ठ भिक्षुओं ने नन महिलाओं के साथ यौन संबंध बनाए, जिनमें से एक को कथित तौर पर गर्भवती भी पाया गया है। इन आरोपों को लेकर मंदिर प्रशासन ने चुप्पी साध रखी है, जबकि कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि यह कोई पहला मामला नहीं है – इससे पहले भी 2015 में शी योंगशिन पर इसी तरह के सेक्स स्कैंडल, धन की हेराफेरी और अवैध संबंधों के आरोप लगे थे।

मठ नहीं, ब्रांड बन चुका है शाओलिन मंदिर?

कभी शांत साधु-संतों का तपस्थल रहा शाओलिन अब कथित रूप से एक व्यावसायिक ब्रांड में तब्दील हो चुका है। मंदिर की ब्रांडिंग, अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट शो, शाओलिन स्कूलों और करोड़ों डॉलर की कमाई के बीच वहां के भिक्षुओं के आलीशान जीवन और महंगी कारों की चर्चा भी विवादों को जन्म देती रही है।

थाईलैंड में भी उफान पर बौद्ध विवाद

थाईलैंड में भी इस मामले से मिलते-जुलते एक अन्य घोटाले ने सनसनी फैला दी है। यहां की विलावन एम्सावात (Wilawan Emsawat) नाम की नन, जो पूर्व में एक ब्यूटी क्वीन रही हैं, उन पर और कुछ वरिष्ठ भिक्षुओं पर सेक्स रैकेट और फंडिंग घोटालों में शामिल होने का आरोप है।
मंदिर परिसर में ही शूट किए गए कुछ कथित यौन संबंधों के वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हो गए, जिनमें वरिष्ठ भिक्षु महिलाओं के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिख रहे हैं।

राजनीतिक और धार्मिक प्रतिक्रिया

इस मामले ने केवल बौद्ध अनुयायियों ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय धार्मिक समुदाय को भी स्तब्ध कर दिया है।
थाईलैंड के धर्म मंत्रालय ने जांच शुरू कर दी है।
चीन के सरकारी मीडिया ने भी इस पर नियंत्रण रखते हुए एक “सॉफ्ट लैंडिंग” के प्रयास किए हैं।
भारत के बौद्ध संगठनों ने इस पर नाराज़गी जताते हुए कहा है कि “ऐसे कृत्य बौद्ध धर्म के मूल सिद्धांतों के विरुद्ध हैं।”

क्या कहता है चीन का इंटरनेट?

चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो (Weibo) पर इस घोटाले से जुड़ी ख़बरों को सेंसर किया जा रहा है, लेकिन फिर भी ‘Shaolin Monk Pregnant’, ‘Shi Yongxin Scandal’ और ‘CEO Monk Sex Video’ जैसे कीवर्ड ट्रेंड कर रहे हैं।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories