Thursday, May 14, 2026
34.5 C
Raipur

New Tech : बिना कैमरे के देखी जाएगी हर हरकत! WiFi से जासूसी की खुफिया चाल, आपकी पहचान भी नहीं बचेगी सुरक्षित

New Tech :  नई दिल्ली | एक ऐसी तकनीक सामने आई है जिसने दुनिया भर की निगरानी प्रणालियों और आम लोगों की निजता (प्राइवेसी) को लेकर भारी चिंता खड़ी कर दी है। इस तकनीक का नाम है “Who-Fi”, जो साधारण WiFi सिग्नलों के ज़रिए बिना किसी कैमरे के आपकी हर हरकत, मूवमेंट और यहां तक कि इशारे भी ट्रैक कर सकती है।

क्या है Who-Fi तकनीक?
Who-Fi एक ऐसी अत्याधुनिक वाई-फाई तकनीक है जो कमरे में मौजूद किसी व्यक्ति की हरकतों को, उसके चलने से लेकर हाथों के इशारों तक, कैमरे के बिना पहचानने में सक्षम है। यह तकनीक 2.4GHz WiFi सिग्नलों और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के ट्रांसफॉर्मर-बेस्ड न्यूरल नेटवर्क का इस्तेमाल करती है। इसकी खासियत यह है कि यह किसी कमरे के भीतर WiFi सिग्नल की ताकत और फेज में होने वाले बदलावों को समझकर व्यक्ति की सटीक स्थिति और हरकतें पकड़ सकती है।

कैसे करता है काम?
WiFi सिग्नल पूरे कमरे में बिछा होता है। जैसे ही कोई इंसान उसके सिग्नल की लाइन में आता है या कोई मूवमेंट करता है, सिग्नल का पैटर्न बदलता है। यह बदलाव Who-Fi टेक्नोलॉजी तुरंत पकड़ लेती है। इतना ही नहीं, यह दीवार के पीछे मौजूद व्यक्ति को भी 95% एक्यूरेसी के साथ ट्रैक कर सकती है।

न कोई कैमरा, न पकड़ में आने वाला डिवाइस
Who-Fi तकनीक का एक और चौंकाने वाला पहलू यह है कि यह पारंपरिक सर्विलांस डिटेक्टर डिवाइसेज़ से भी बच निकलती है। यानी कोई भी यह नहीं जान सकता कि उसे ट्रैक किया जा रहा है, क्योंकि इसमें कोई कैमरा या विशिष्ट उपकरण नहीं होता – सिर्फ WiFi का स्मार्ट इस्तेमाल होता है।

बायोमेट्रिक पहचान भी संभव
Who-Fi सिर्फ मूवमेंट ट्रैकिंग तक सीमित नहीं है। यह किसी व्यक्ति की बॉडी साइज़, चलने के ढंग और इशारों से उसकी बायोमेट्रिक प्रोफाइल तैयार कर सकता है। यानि यह तकनीक भविष्य में व्यक्ति की पहचान का नया ज़रिया बन सकती है – वो भी बिना अनुमति के।

एक बार में 9 लोगों पर नजर
रिसर्च के अनुसार, यह सिस्टम एक बार में 9 लोगों तक की एक्टिविटी ट्रैक कर सकता है। रिसीवर में 3 एंटीना होते हैं और ट्रांसमीटर में 1। यही सेटअप इस तकनीक को बेहद हल्का, लेकिन ताकतवर बनाता है।

निजता पर खतरा, लेकिन सरकारें और कंपनियाँ उत्साहित
जहां आम लोग इस तकनीक को निजता का गंभीर उल्लंघन मान रहे हैं, वहीं कई सरकारें और सुरक्षा एजेंसियाँ इसे सुरक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव मान रही हैं। माना जा रहा है कि आने वाले समय में इसका इस्तेमाल सार्वजनिक स्थानों, एयरपोर्ट्स, होटलों और यहां तक कि दफ्तरों में निगरानी के लिए हो सकता है।

क्या कहती है रिसर्च टीम?
Who-Fi को विकसित करने वाली रिसर्च टीम ने कहा है कि इसका उद्देश्य सुरक्षा को बेहतर बनाना है। लेकिन उन्होंने माना कि यह तकनीक प्राइवेसी की वर्तमान अवधारणाओं को चुनौती देती है और इसके इस्तेमाल को लेकर वैश्विक नियम-कानून बनाने की आवश्यकता है।

Share The News

Latest YouTube Videos

cement companies : सीमेंट के दाम बेकाबू: कंपनियों की मनमानी, NITI Aayog की सलाह से खलबली

cement companies : सीमेंट के दाम बेकाबू: कंपनियों की मनमानी, NITI Aayog की सलाह से खलबली

Gold-Silver Import Duty Hike: सरकार के फैसले से सोना ₹11,000 महंगा, चांदी ₹3 लाख के पार...

Gold-Silver Import Duty Hike: सरकार के फैसले से सोना ₹11,000 महंगा, चांदी ₹3 लाख के पार...

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Tamannaah Bhatia :“बाबा बुलाते हैं तभी आना होता है”...महाकाल के दरबार में नतमस्तक हुईं तमन्ना भाटिया

Tamannaah Bhatia :“बाबा बुलाते हैं तभी आना होता है”...महाकाल के दरबार में नतमस्तक हुईं तमन्ना भाटिया

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें TodayNews  IndiaNews

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें TodayNews IndiaNews

PM Modi :  PM मोदी ने क्यों की सोना न खरीदने की अपील? जानिए क्या बोले व्यापारी

PM Modi : PM मोदी ने क्यों की सोना न खरीदने की अपील? जानिए क्या बोले व्यापारी

Latest YouTube Shorts

रायपुर में हाईवोल्टेज ड्रामा, 35 फीट ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ी युवती

रायपुर में हाईवोल्टेज ड्रामा, 35 फीट ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ी युवती

रायपुर में आज RCB vs KKR मुकाबला, शाहरुख खान के आने की चर्चा

रायपुर में आज RCB vs KKR मुकाबला, शाहरुख खान के आने की चर्चा

महापौर का साला गिरफ्तार, पुलिस की पूछताछ जारी

महापौर का साला गिरफ्तार, पुलिस की पूछताछ जारी

अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, लखनऊ में इलाज के दौरान मौत

अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, लखनऊ में इलाज के दौरान मौत

पुलिस पर ही लूट के आरोप!  पूर्व SP समेत 4 पुलिसकर्मियों पर डकैती का केस

पुलिस पर ही लूट के आरोप! पूर्व SP समेत 4 पुलिसकर्मियों पर डकैती का केस

झोला भरके खरीदारी करनी है तो पहुंच जाइए... यहां मिलते हैं सबसे सस्ते कपड़े

झोला भरके खरीदारी करनी है तो पहुंच जाइए... यहां मिलते हैं सबसे सस्ते कपड़े

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

पेपर लीक के खिलाफ NSUI का हल्लाबोल, कॉलेज गेट बना प्रदर्शन स्थल

neet-paper-leak-protest: NEET परीक्षा में कथित पेपर लीक और धांधली...

Related Articles

Popular Categories