कैंट विधायक अशोक ईश्वर दास रोहाणी ने 2 हजार स्कूली बच्चों को स्कूल बैग और कॉपियों का किया वितरण

Sanjay Sahu
ईश्वर दास रोहाणी

मध्यप्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व दादा ईश्वर दास रोहाणी के द्वारा अभावग्रस्त बच्चों की शिक्षा और भविष्य को लेकर 25 वर्षों से लगातार बैग और कॉपियों का वितरण किया जा रहा है उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए कैंट विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी के द्वारा कैंट विधानसभा में आने सरस्वती स्कूल और समस्त कैंट के वार्ड में करीब 2 हजार स्कूली बच्चों को बैग और कॉपियों का वितरण किया गया।

इस दौरान कैंट विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी ने कहा की दादा का सपना था की कोई भी बच्चा गरीबी और अभाव में अशिक्षित न रहे उसको लेकर दादा के द्वारा कैंट विधानसभा में अभावग्रस्त स्कूली बच्चों को बैग और कॉपियों का वितरण किया जाता रहा है उसी परंपरा को लगातार आगे बढ़ाते हुए बच्चों को कॉपियां और बैग का वितरण किया गया है।जिससे आने वाले समय में इन सभी बच्चों का भविष्य सवर सके और यही बच्चे आगे जाकर देश का नाम रौशन कर सके.

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *