Tuesday, August 18, 2026
Home Madhya Pradesh Gwalior News : आदर्श गौशाला और एमिटी यूनिवर्सिटी में MOU साइन: बायोगैस...

Gwalior News : आदर्श गौशाला और एमिटी यूनिवर्सिटी में MOU साइन: बायोगैस प्लांट और जैविक उर्वरक पर होगा संयुक्त शोध, स्मार्ट सिटी में भी सहयोग

Gwalior News
Gwalior News

Gwalior News : ग्वालियर /भूपेन्द्र भदौरिया : मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी आदर्श गौशाला और नगर निगम ने एमिटी यूनिवर्सिटी के साथ एक एमओयू साइन किया है इसके तहत गौशाला के बायोगैस प्लांट के लिए विश्वविद्यालय तकनीकी सहायता प्रदान करेगा साथ ही स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में सहयोग के लिए एकेडमिक साझेदारी करेगी, लाल टिपारा स्थित आदर्श गौशाला में स्थित बायोगैस प्लांट की क्षमता 100 तन है जिसे अभी 7 टन तक ही उपयोग किया जा रहा है गोबर के बायोगैस बनने के बाद जो बेस्ट बचता है।

Gwalior News :वह खेतों में उपयोग किया जाता है अच्छे उर्वरक का कार्य करता है गौशाला और यूनिवर्सिटी के माध्यम से बायोगैस बनाने की मात्रा बढ़ाई जाएगी जिससे बचा हुआ बेस्ट अधिक से अधिक खेतों में उपयोग किया जा सके इसको लेकर कई शोध भी किए जाएंगे, गौशाला कैसे संरक्षक ऋषभदेव आनंद महाराज ने कहा कि लोगों का जैविक उर्वरकों के प्रति जागरूक करना इस एमओयू का उद्देश्य है।

Gwalior News :गौशाला के शोध में पारंपरिकता और नए नवाचार का समावेश होगा,तभी एक स्वस्थ समाज की नींव रखी जा सकती हैं,और लोगों के स्वस्थ को लेकर गौशाला प्रबंधक लगातार प्रयास रत है,लोगों को जैविक पद्धति के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है.

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here