Wednesday, May 20, 2026
32.1 C
Raipur

Bomb threats : मुंबई में एक बार फिर बम धमाके की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस और बम स्क्वॉड ने की जांच – नहीं मिला कोई विस्फोटक

Bomb threats : मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई एक बार फिर बम धमाके की धमकी से दहल उठी। शनिवार को मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को एक धमकी भरा फोन कॉल आया, जिसमें दावा किया गया कि छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) रेलवे स्टेशन पर बम रखा गया है और जल्द ही धमाका होगा।

मुंबई पुलिस ने कॉल को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू की। जीआरपी और बम स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंची और स्टेशन परिसर की गहन तलाशी ली गई। घंटों चली जांच के बावजूद कोई विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई।

रेलवे पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह कॉल संभवतः एक शरारती तत्व की हरकत हो सकती है, लेकिन सुरक्षा को लेकर कोई जोखिम नहीं उठाया जा सकता। उन्होंने कहा, “हमने पूरी तरह से जांच की, पर कुछ नहीं मिला। अब हम कॉलर की पहचान करने और उसकी लोकेशन ट्रेस करने में जुटे हैं।”

यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले शुक्रवार की देर रात मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी इसी तरह की धमकी भरी कॉल आई थी। उस कॉल में कहा गया था कि टर्मिनल 2 पर बम रखा गया है और कुछ ही देर में विस्फोट होगा।

एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात टीमों और बम स्क्वॉड ने तत्परता दिखाते हुए पूरे परिसर की तलाशी ली। कई घंटे की जांच के बाद भी कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

Read More : Cleanliness drive : दिल्ली को कूड़े से आज़ादी-1 अगस्त से मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की नई पहल, एक महीने तक चलेगा ‘स्वच्छता जन अभियान’

पुलिस सूत्रों के अनुसार, ये कॉल तीन अलग-अलग मोबाइल नंबरों से किए गए थे, जिनमें से कुछ नंबर असम और पश्चिम बंगाल की सीमा क्षेत्र से जुड़े पाए गए हैं। पुलिस अब इन नंबरों की ट्रैकिंग कर रही है और कॉलर की पहचान में जुटी है।

गौरतलब है कि 21 जुलाई को भी मुंबई के गिरगांव स्थित इस्कॉन मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी ईमेल के जरिए दी गई थी। जांच में पता चला कि यह धमकी फर्जी थी और ‘इम्मानुएल सेकरन’ नाम की ईमेल आईडी से भेजी गई थी।

मुंबई पुलिस का कहना है कि इस तरह के फर्जी कॉल न सिर्फ सुरक्षा एजेंसियों के संसाधनों को प्रभावित करते हैं, बल्कि आम लोगों में भी दहशत फैलाते हैं। पुलिस ऐसे मामलों को लेकर गंभीर है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

Share The News

Latest YouTube Videos

CG News: अमित शाह ने लॉन्च किया CG Dial-112, अब एक कॉल पर मिलेगी पुलिस, फायर और मेडिकल मदद

CG News: अमित शाह ने लॉन्च किया CG Dial-112, अब एक कॉल पर मिलेगी पुलिस, फायर और मेडिकल मदद

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Latest YouTube Shorts

आवारा कुत्तों पर पुराना आदेश बरकरार, एनिमल वेलफेयर बोर्ड को झटका #supremecourt #streetdog

आवारा कुत्तों पर पुराना आदेश बरकरार, एनिमल वेलफेयर बोर्ड को झटका #supremecourt #streetdog

PM Modi की अपील के बाद सर्राफा बाजार में हलचल, सोना हुआ मजबूत

PM Modi की अपील के बाद सर्राफा बाजार में हलचल, सोना हुआ मजबूत

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर तापमान 44°C के पार...#weathernews

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर तापमान 44°C के पार...#weathernews

Raipur: मॉर्निंग वॉक के दौरान बीजेपी विधायक धरमलाल कौशिक से लूट

Raipur: मॉर्निंग वॉक के दौरान बीजेपी विधायक धरमलाल कौशिक से लूट

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

Petrolpump पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

Petrolpump पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories