CG News : स्कूलों में छुट्टी: भीषण बारिश की वजह से कई जिलों के स्कूलों में छुट्टी घोषित, जारी हुआ आदेश

Sanjay Sahu
CG News

CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते 48 घंटों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। बारिश की वजह से सबसे ज्यादा खतरा स्कूली बच्चों में दिखता है। लिहाजा कई जगहों पर स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया है। बलरामपुर जिले में हालात को देखते हुए विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने सभी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा कर दी है। वहीं डोंगरगढ़ में भी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गयी है।

CG News : डोंगरगढ़ के कालकापारा, वार्ड नंबर 02, टिकरापारा सहित कई निचले इलाकों में सड़कों पर बारिश का पानी भर गया है। अगर जल्द निकासी की व्यवस्था नहीं की गई, तो यह पानी लोगों के घरों में भी घुस सकता है। इन इलाकों में जल निकासी की खराब व्यवस्था ने नगर पालिका की तैयारियों की पोल खोल दी है।

CG News : ग्राम कोलेन्द्रा से सामने आए एक वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे बारिश का पानी अब घरों में घुस चुका है। लगातार बारिश ने डोंगरगढ़ के शहरी और ग्रामीण इलाकों की ड्रेनेज व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

CG News : भारी बारिश के कारण स्कूलों में पढ़ाई भी बाधित हो रही है। कई स्थानों पर सुरक्षा के मद्देनज़र स्कूल बंद कर दिए गए हैं, जिससे बच्चों और अभिभावकों को थोड़ी राहत मिली है, लेकिन बारिश की मार से जनजीवन अभी भी बेहाल है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *