Indore Crime : इंदौर/महू : किशनगंज थाना क्षेत्र के हरसोला गांव में मारपीट की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां दो युवकों द्वारा एक व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Indore Crime : जानकारी के अनुसार, घायल व्यक्ति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। किशनगंज पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर तत्काल कार्रवाई करते हुए मारपीट करने वाले दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने बताया कि यह हमला आपसी पुरानी रंजिश के चलते किया गया है। घटना की विस्तृत जांच जारी है और पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।











