Sunday, June 7, 2026
39.7 C
Raipur

Mauganj News: नईगढ़ी उपचुनाव में परिवारवाद को मात, जनता ने चुना जमीनी नेता — कान्हा उरमालिया की जीत से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष की प्रतिष्ठा पर सवाल

Mauganj News: अभय मिश्रा / मऊगंज : मऊगंज की सियासत में आज एक नई लकीर खींच दी गई है। नईगढ़ी जनपद उपचुनाव के नतीजों ने न सिर्फ स्थानीय समीकरणों को बदला है, बल्कि सत्ता और संबंधों की ताकत के आगे जनता के फैसले ने लोकतंत्र की असली तस्वीर पेश की है।वार्ड क्रमांक 8 से कान्हा भाई उरमालिया की बड़ी जीत, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम के दामाद के समर्थित प्रत्याशी को शिकस्त और कांग्रेस की अप्रभावी मौजूदगी — इन सबने मिलकर यह साबित कर दिया कि अब चुनाव संबंधों से नहीं, जनता से जीते जाते हैं।

Mauganj News: वहीं, तिलिया पंचायत में सोनू प्रजापति की जीत ने संकेत दे दिए हैं कि युवा नेतृत्व अब सिर्फ विकल्प नहीं, प्राथमिकता बन रहा है। नईगढ़ी जनपद पंचायत के वार्ड क्रमांक 8 का यह उपचुनाव अब सिर्फ एक स्थानीय चुनाव नहीं रहा। यह सत्ता बनाम जनता की लड़ाई बन चुका था। सीट पूर्व जनपद सदस्य स्व. अविनाश उरमालिया के निधन से रिक्त हुई थी, लेकिन उपचुनाव में जो समीकरण बने, वे बड़े सियासी संदेश छोड़ गए।

 

Mauganj News: कान्हा भाई उरमालिया ने 715 वोटों के साथ सबसे आगे रहते हुए 231 मतों से जीत हासिल की, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी प्रांजल सिंह 484 वोटों पर सिमट गए। खास बात यह रही कि बीजेपी के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम के दामाद के समर्थित प्रत्याशी — शीला यज्ञनिवास — सिर्फ 347 वोट ही जुटा सकीं।यानी जिस सीट पर राजनीतिक हैसियत, पारिवारिक प्रतिष्ठा और पार्टी समर्थन झोंका गया, वहाँ जनता ने एक जमीनी कार्यकर्ता को प्राथमिकता दी। कांग्रेस के लिए भी यह चुनाव आत्ममंथन की वजह बना क्योंकि ना तो पार्टी का प्रभाव दिखा और ना ही कोई रणनीतिक पकड़।कुल 4988 मतदाताओं में से सिर्फ 2190 ने मतदान किया — यानी 43.91% मतदान। ये आंकड़े भी बता रहे हैं कि जनता अब सिर्फ चेहरों पर नहीं, काम के आधार पर फैसला कर रही है।

Mauganj News: वहीं हनुमना की तिलिया ग्राम पंचायत में सरपंच पद के लिए हुए चुनाव में सोनू प्रजापति ने 194 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। उन्हें 468 वोट मिले जबकि प्रतिद्वंदी राजकली कुंहार को 274। यहां भी नोटा को 16 वोट मिले, जो जनता की मौन असहमति का संकेत हैं। विश्लेषकों की मानें तो ये परिणाम केवल जीत-हार नहीं बल्कि एक बड़े राजनीतिक ट्रेंड की शुरुआत हैं — जहां परिवारवाद की राजनीति पीछे और विकास और क्षेत्रीय सेवा के नाम पर जनप्रतिनिधि आगे आ रहे हैं।

Share The News

Latest YouTube Videos

Chhattisgarh Corruption:55 लाख एकड़ जमीन घोटाला,मंत्री से पटवारी तक भ्रष्टाचार में डूबे हैं अधिकारी

Chhattisgarh Corruption:55 लाख एकड़ जमीन घोटाला,मंत्री से पटवारी तक भ्रष्टाचार में डूबे हैं अधिकारी

Vedanta plant accident: वेदांता ब्लास्ट ने छीन लिया पिता का साया, देखिए दर्दनाक कहानी...

Vedanta plant accident: वेदांता ब्लास्ट ने छीन लिया पिता का साया, देखिए दर्दनाक कहानी...

Congress Protest:  महंगाई-बिजली-पानी को लेकर कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला

Congress Protest: महंगाई-बिजली-पानी को लेकर कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला

Chhattisgarh Liqour Scam: सबसे बड़ी कार्रवाई, ढेबर-टुटेजा के 1400 करोड़ की संपत्ति सील

Chhattisgarh Liqour Scam: सबसे बड़ी कार्रवाई, ढेबर-टुटेजा के 1400 करोड़ की संपत्ति सील

Illegal Plotting Temri: "खसरा बदला, खेल नहीं!, टेमरी में अवैध प्लाटिंग के पीछे कौन?

Illegal Plotting Temri: "खसरा बदला, खेल नहीं!, टेमरी में अवैध प्लाटिंग के पीछे कौन?

Mungeli CMHO Notice: निजी नर्सिंग होम का संचालन, मुंगेली CMHO और सिम्स डॉक्टर बहन पर उठे गंभीर सवाल

Mungeli CMHO Notice: निजी नर्सिंग होम का संचालन, मुंगेली CMHO और सिम्स डॉक्टर बहन पर उठे गंभीर सवाल

Latest YouTube Shorts

खान सर पर केस दर्ज! फायरिंग मामले में नया खुलासा

खान सर पर केस दर्ज! फायरिंग मामले में नया खुलासा

बागेश्वर सरकार का बड़ा बयान, हिंदू समाज को किया एकजुट रहने का आह्वान

बागेश्वर सरकार का बड़ा बयान, हिंदू समाज को किया एकजुट रहने का आह्वान

Weather News: Chhattisgarh में बदलेगा मौसम, 60 KMH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Weather News: Chhattisgarh में बदलेगा मौसम, 60 KMH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Raipur में कैसिनो पर बड़ा छापा! रिसोर्ट में चल रहा था जुआ..

Raipur में कैसिनो पर बड़ा छापा! रिसोर्ट में चल रहा था जुआ..

CG News: Bemetara में व्यवस्था पर भड़के रRaman Singh,  कलेक्टर SP को लेकर कही ये बात

CG News: Bemetara में व्यवस्था पर भड़के रRaman Singh, कलेक्टर SP को लेकर कही ये बात

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories