itarsi News : विनय मालवीय, इटारसी : इटारसी। तवा डेम में लगातार हो रही बारिश और केचमेंट एरिया में तेज जलभराव के चलते डेम प्रबंधन ने सतर्कता बरतते हुए डेम के 7 गेटों को 10 फीट तक खोल दिया है।
itarsi News :फिलहाल डेम 90 प्रतिशत भर चुका है और गवर्निंग लेवल को नियंत्रित रखने के उद्देश्य से जल का निकास बढ़ाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश की स्थिति को देखते हुए गेटों की संख्या और खुलास की ऊंचाई में आवश्यकतानुसार बदलाव किया जा सकता है। तवा डेम से पानी छोड़े जाने की सूचना से निचले क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया गया है। नदी किनारे रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने की अपील की गई है।













