Monday, May 4, 2026
36.1 C
Raipur

India-Maldives संबंधों में नई उड़ान : 4,850 करोड़ की सौगात, जाने पीएम मोदी के दौरे पर मालदीव को भारत से क्या-क्या मिला

India-Maldives : नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मालदीव की यात्रा पर हैं। यह दौरा खास इसलिए भी है क्योंकि मालदीव ने उन्हें अपनी स्वतंत्रता की 60वीं वर्षगांठ के मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया। जब प्रधानमंत्री मोदी माले एयरपोर्ट पर पहुंचे, तो उनका भव्य स्वागत किया गया। राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने प्रधानमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर और 21 तोपों की सलामी भी दी।

यह प्रधानमंत्री मोदी का तीसरा मालदीव दौरा है और मुइज्जू के कार्यकाल में किसी भी विदेशी राष्ट्राध्यक्ष की पहली यात्रा भी है। इस दौरान भारत और मालदीव के बीच कई रणनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक समझौते हुए, जिनमें सबसे महत्वपूर्ण था ₹4,850 करोड़ की नई ‘लाइन ऑफ क्रेडिट’।

क्या-क्या मिला मालदीव को भारत से…

  1. ₹4,850 करोड़ की वित्तीय सहायता: भारत ने मालदीव को विकास परियोजनाओं के लिए यह लोन सहायता प्रदान की है। इसका उद्देश्य मालदीव में आधारभूत ढांचे को मज़बूत करना और आर्थिक स्थिरता को बढ़ाना है।
  2. 72 सैन्य वाहन और उपकरण: भारत ने मालदीव की रक्षा क्षमताओं को मज़बूत करने के लिए 72 वाहन और अन्य उपकरण भी सौंपे।
  3. 3,300 सामाजिक आवास इकाइयों का हस्तांतरण: भारत की बायर्स क्रेडिट सुविधा के अंतर्गत निर्मित ये इकाइयाँ अब आधिकारिक रूप से मालदीव को सौंपी गईं। इससे हज़ारों नागरिकों को सुरक्षित और किफायती आवास मिलेगा।
  4. 6 हाई-इम्पैक्ट सामुदायिक विकास परियोजनाओं की शुरुआत: भारत की मदद से शुरू हुई ये परियोजनाएं शिक्षा, स्वास्थ्य, जल और सड़क जैसे क्षेत्रों में स्थानीय समुदाय को लाभ देंगी।
  5. आद्दू सिटी में सड़क एवं जलनिकासी परियोजना का उद्घाटन: इस परियोजना से दक्षिणी मालदीव के इस क्षेत्र में बुनियादी ढांचा सुधरेगा।
  6. IMFTA (India-Maldives Free Trade Agreement) पर बातचीत की शुरुआत: इस समझौते के ज़रिए दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंधों को नई दिशा मिल सकती है।
  7. संयुक्त डाक टिकट का विमोचन: भारत और मालदीव के कूटनीतिक संबंधों की 60वीं वर्षगांठ पर दोनों देशों ने एक साथ एक विशेष स्मारक डाक टिकट जारी किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने क्या कहा…
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा – “भारत, मालदीव का सबसे निकटतम और विश्वासपात्र पड़ोसी है। मालदीव न केवल भारत की ‘नेबरहुड फर्स्ट’ नीति का अहम हिस्सा है, बल्कि हमारे ‘सागर विजन’ (Security and Growth for All in the Region) में भी इसकी विशेष भूमिका है। भारत ने हमेशा मालदीव के साथ संकट की घड़ी में पहले मदद की — चाहे प्राकृतिक आपदा हो या महामारी।”

उन्होंने आगे कहा,

“4,000 सामाजिक आवास परियोजनाएं, 72 सैन्य वाहन और अब ₹4,850 करोड़ की नई सहायता — ये सभी पहलू इस बात के प्रतीक हैं कि भारत और मालदीव के संबंध सिर्फ रणनीतिक नहीं बल्कि लोगों से जुड़े, भरोसे पर टिके और भविष्य की दिशा तय करने वाले हैं।”

Share The News

Latest YouTube Videos

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Babu Khemani :  बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Babu Khemani : बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Latest YouTube Shorts

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories