Gwalior News :ट्रेन में महिला यात्री की सीट के पास रिटायर्ड फौजी ने की पेशाब, एपी एक्सप्रेस में मचा हड़कंप, RPF ने किया गिरफ्तार

Gwalior News :ग्वालियर: ग्वालियर से एक शर्मनाक घटना सामने आई है जहां एपी एक्सप्रेस के एसी कोच B5 में सफर कर रहे एक रिटायर्ड फौजी विजय सिंह ने नशे की हालत में महिला यात्री की सीट के पास पेशाब कर दिया। यह घटना सीट नंबर 28 के पास हुई, जिससे कोच में हड़कंप मच गया।

Gwalior News :घटना के बाद महिला यात्री ने शोर मचाया, जिसके बाद अन्य यात्रियों की मदद से रेलवे सुरक्षा बल (RPF) को सूचना दी गई। ग्वालियर स्टेशन पर ट्रेन रुकवाकर RPF टीम मौके पर पहुंची और आरोपी फौजी को हिरासत में लेकर हवालात में बंद कर दिया गया।

Gwalior News :बताया जा रहा है कि आरोपी शराब के नशे में था और लगातार यात्रियों से भी बहस कर रहा था। मामले के कारण ट्रेन कुछ देर रुकी रही, इसके बाद स्थिति सामान्य होने पर झांसी से दिल्ली जा रही ट्रेन को रवाना किया गया।

Gwalior News :इस घटना के बाद ट्रेन में महिला यात्रियों की सुरक्षा को लेकर रेलवे की व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। RPF मामले की जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Bhopal News: MP में 90 फीसदी से कम E-Attendance वाले Teacher होंगे Suspend

Bhopal News: भोपाल: मध्य प्रदेश में 90 प्रतिशत से...

Related Articles

Popular Categories