Saturday, August 22, 2026
Home Chhattisgarh Raipur Crime News : राजधानी में बेकाबू अपराध : दो हफ्तों में...

Raipur Crime News : राजधानी में बेकाबू अपराध : दो हफ्तों में 7वीं हत्या, बोरे में मिली लाश से फिर दहला रायपुर…

Raipur Crime News
Raipur Crime News

रायपुर, छत्तीसगढ़: Raipur Crime News : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अपराधों का ग्राफ तेजी से ऊपर चढ़ रहा है। बीते दो हफ्तों में शहर और आसपास के इलाकों में सातवीं हत्या की सनसनीखेज वारदात ने पुलिस और प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ताजा मामला राखी थाना क्षेत्र के ग्राम बेंद्री का है, जहाँ एक पत्थर खदान के गड्ढे में तैरती बोरे में बंद युवक की सड़ी-गली लाश मिलने से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

Raipur Crime News : घटना की जानकारी मिलते ही अभनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बोरी को पानी से बाहर निकाला। बोरी के अंदर से मिली लाश इतनी क्षत-विक्षत थी कि उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आशंका जताई जा रही है कि यह हत्या कर शव को ठिकाने लगाने का मामला है। इस घटना ने एक बार फिर रायपुर में कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति को उजागर कर दिया है।

Raipur Crime News

दो हफ्ते में सातवीं मौत: क्या पुलिस का इकबाल खत्म?

रायपुर में आपराधिक घटनाओं की यह भयावह श्रृंखला आम जनता में डर का माहौल पैदा कर रही है। पिछले दो हफ्तों में हुई हत्याओं का विवरण चौंकाने वाला है:

  • 16 जुलाई: गोडपारा में भूखन ध्रुव और उनकी पत्नी रूखमणी ध्रुव की धारदार हथियार से हत्या। आरोपी एक झोलाछाप डॉक्टर निकला, जिसने पैसों के लेन-देन और ताना मारने को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया।
  • 17 जुलाई (पहला मामला): मंदिर हसौद पेट्रोल पंप में लूट के दौरान मैनेजर योगेश मिरी की चाकू मारकर हत्या। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिन्होंने हत्या के लिए ऑनलाइन चाकू मंगवाया था।
  • 17 जुलाई (दूसरा मामला): भनपुरी में चोरी के मोबाइल के बंटवारे को लेकर दोस्त ने धनेश की हत्या कर दी। आरोपी घटना के बाद फरार हो गया था, जिसे बाद में गिरफ्तार किया गया।
  • 19 जुलाई: भवानी नगर में सुनील राव की उसके पड़ोसी भाइयों ने गैंती से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
  • आज, 25 जुलाई: राखी थाना क्षेत्र के ग्राम बेंद्री में बोरे में बंद युवक की लाश मिली, जो इस श्रृंखला की सातवीं हत्या प्रतीत हो रही है।

लगातार हो रही इन हत्याओं और अन्य गंभीर अपराधों से शहर में भय का माहौल है। अधिकांश मामलों में हत्या की वजह आपसी रंजिश, पुरानी दुश्मनी या पैसों का विवाद सामने आया है। स्थानीय नागरिक पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं और प्रभावी कदम उठाने की मांग कर रहे हैं ताकि राजधानी में अमन-चैन बहाल हो सके। पुलिस फिलहाल सभी मामलों में गहनता से जांच कर रही है और अपराधियों को पकड़ने का दावा कर रही है, लेकिन लगातार बढ़ रहे आंकड़े चिंताजनक हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here