BREAKING NEWS : रेप केस के आरोपी फरहान पर मर्डर अटेम्प्ट का केस दर्ज….

Parivesh

भोपाल। BREAKING NEWS : गैंगरेप, रेप, ब्लैकमेलिंग और जबरन धर्मपरिवर्तन के सनसनीखेज मामले में फंसे मुख्य आरोपी फरहान पर अब हत्या की कोशिश का मामला भी दर्ज किया गया है। इस मामले में नया मोड़ तब आया जब ड्यूटी पर तैनात सब-इंस्पेक्टर से फरहान ने पिस्टल छीनने और हमला करने की कोशिश की। हमले में सब-इंस्पेक्टर को चोट भी आई, जिसके बाद उन्होंने FIR दर्ज करवाई है।

इस बीच पुलिस की टीम फरार आरोपी अबरार की तलाश में कई जगहों पर दबिश दे रही है। अबरार पर पहले से दो संगीन मामलों में ₹20,000 का इनाम घोषित किया जा चुका है। उसकी तलाश में एक टीम बिहार के मुजफ्फरपुर, जबकि दूसरी टीम पश्चिम बंगाल में सक्रिय है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, फरहान और अबरार ने मिलकर युवतियों को झांसा देकर फंसाया, फिर ब्लैकमेल कर गैंगरेप किया और धर्म बदलने का दबाव बनाया। मामले में कई पीड़िताएं सामने आ चुकी हैं और जांच का दायरा लगातार बढ़ रहा है।

फरहान की करतूतों को देखते हुए पुलिस ने IPC की धारा 307 (हत्या की कोशिश) भी जोड़ दी है। वहीं अबरार के खिलाफ जारी सर्च ऑपरेशन को लेकर पुलिस ने कहा है कि वह जल्द गिरफ्त में आएगा।

इस मामले को लेकर आला अफसरों की निगरानी में कार्रवाई जारी है और माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में और भी चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *