Tuesday, May 19, 2026
35.1 C
Raipur

Extra Marital Affair : भारत में एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का ट्रेंड, छोटे शहरों में सबसे ज्यादा…टॉप पर ये शहर….

नई दिल्ली। Extra Marital Affair : देश में विवाहेतर संबंधों (Extra Marital Affair) की बढ़ती प्रवृत्ति को लेकर एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। वैश्विक डेटिंग प्लेटफॉर्म Ashley Madison की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, भारत के छोटे शहर अब मेट्रो सिटीज़ को पीछे छोड़कर बेवफाई के नए अड्डे बनते जा रहे हैं। इस रिपोर्ट में तमिलनाडु का कांचीपुरम शहर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के मामलों में देशभर में पहले स्थान पर आ गया है, जिसने दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े महानगरों को भी पछाड़ दिया है।

Extra Marital Affair : रिपोर्ट के आंकड़ों के मुताबिक, देश के टॉप 20 शहरों में 9 स्थान दिल्ली-एनसीआर के क्षेत्रों का कब्जा है। इनमें मध्य दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा और गाजियाबाद प्रमुख हैं। हालांकि, हैरानी की बात यह है कि पिछली बार टॉप 3 में रहने वाला मुंबई इस बार सूची से बाहर हो गया है। वहीं जयपुर, चंडीगढ़ और असम का कामरूप जैसे छोटे शहरों ने टॉप 20 में अपनी जगह पक्की कर ली है।

छोटे शहरों में बढ़ता डिजिटल बेवफाई का ट्रेंड

Ashley Madison ने अपनी रिपोर्ट में यह भी कहा है कि भारत के टियर-2 और टियर-3 शहरों में एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स का चलन तेजी से बढ़ रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, डिजिटल कनेक्टिविटी और बदलती जीवनशैली इन मामलों में वृद्धि की बड़ी वजहें हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया कि इन शहरों के लोग अब डेटिंग ऐप्स का खुलकर उपयोग कर रहे हैं और निजी जिंदगी में नए साथी की तलाश में हैं।

53% भारतीयों ने स्वीकारी पार्टनर से बेवफाई

रिपोर्ट के अनुसार, अप्रैल 2025 में किए गए एक सर्वे में 53% भारतीयों ने स्वीकार किया कि उन्होंने अपने पार्टनर को धोखा दिया है। इससे यह स्पष्ट होता है कि भारत में विवाहेतर संबंधों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

क्या है Ashley Madison?

Ashley Madison एक कनाडाई-फ्रेंच ऑनलाइन डेटिंग और सोशल नेटवर्किंग साइट है, जिसकी स्थापना 2002 में हुई थी। यह प्लेटफॉर्म खासतौर पर उन लोगों के लिए है, जो शादीशुदा होने के बावजूद गोपनीय रूप से नया साथी तलाशना चाहते हैं।

सामाजिक विशेषज्ञों की चिंता

विवाहेतर संबंधों में बढ़ोतरी को लेकर सामाजिक विशेषज्ञों ने चिंता जताई है। उनका मानना है कि डिजिटल माध्यमों की उपलब्धता, व्यक्तिगत जीवन में बढ़ती असंतुष्टि और रिश्तों में संवाद की कमी इस प्रवृत्ति को बढ़ावा दे रही है।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories