Thursday, April 2, 2026
29.1 C
Raipur

CG NEWS:छोटे गुमड़ा में दो चोरियों का खुलासा, घरघोड़ा पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, 8.60 लाख की संपत्ति बरामद

CG NEWS : घरघोड़ा :घरघोड़ा थाना पुलिस ने ग्राम छोटे गुमड़ा में बीते एक माह के भीतर हुई दो अलग-अलग चोरी की वारदातों का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों से कुल 8.60 लाख रुपए की संपत्ति, जिसमें चोरी गई बोर पंप मशीन, चैनलिंग जालीतार और घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर शामिल है, जब्त किया है।

CG NEWS: पहली वारदात 21 जून की रात ग्राम छोटे गुमड़ा स्थित सामुदायिक बाड़ी में हुई थी, जहां से अज्ञात चोरों ने 5 एचपी की बोर पंप मशीन और चैनलिंग जालीतार चोरी कर ली थी। इस संबंध में प्रार्थी अरविंद पैंकरा (32 वर्ष), निवासी जरेकेला, थाना तमनार ने 24 जून को रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिस पर अपराध क्रमांक 165/2025 धारा 303(2) बीएनएस कायम कर जांच शुरू की गई।

CG NEWS: दूसरी चोरी की घटना 20 जुलाई की दरम्यानी रात ग्राम छोटे गुमड़ा के रोपणी उद्यान में सामने आई, जहां पोल खंभे तोड़कर 410 चैनलिंग जालीतार (कीमत लगभग 15,000 रु.) चोरी कर ली गई थी। इस पर प्रार्थी हरि प्रसाद सिदार (61 वर्ष) ने 21 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराई, जिस पर अपराध क्रमांक 189/2025 धारा 303(2) बीएनएस कायम हुआ।

CG NEWS: थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू ने दोनों मामलों को गंभीरता से लेते हुए मुखबिरों को सक्रिय किया। विश्वसनीय सूचना पर संदेही निर्मल उरांव को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने दोनों घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की। उसने बताया कि 21 जून की रात अपने साथी पुष्कर एक्का के साथ ट्रैक्टर से सामुदायिक बाड़ी पहुंचकर बोर पंप मशीन और जालीतार चोरी कर लाया था। वहीं 20 जुलाई को अपने दो अन्य साथियों शिवा उरांव और सतीष उर्फ बबलू उरांव के साथ रोपणी उद्यान से चैनलिंग जालीतार चोरी कर छिपाकर रख दिया। अपराध क्रमांक 165/2025 धारा 303(2) बीएनएस में धारा 3(5) BNS जोड़ी गई ।

CG NEWS: वहीं आरोपियों द्वारा संगठित तरीके से चोरी किए जाने पर अपराध क्रमांक 189/2025 में धारा 112(1), 3(5) बीएनएस की भी बढ़ोतरी की गई है। पुलिस ने आरोपियों से 5 एचपी बोर पंप मशीन (कीमत 45,000 रु.), लाल रंग का महिंद्रा ट्रैक्टर (बिना नंबर, कीमत 8 लाख रु.) तथा ट्रॉली में लोड चैनलिंग जालीतार (कीमत 15,000 रु.) बरामद कर जब्त किया है।

CG NEWS: गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं:

1. निर्मल उरांव पिता शिव प्रसाद उरांव, उम्र 20 वर्ष, वार्ड क्रमांक 05, घरघोड़ा
2. शिवा उरांव पिता संजय उरांव, उम्र 19 वर्ष, वार्ड क्रमांक 03, उरांवपारा, घरघोड़ा
3. सतीष उर्फ बबलू उरांव पिता ललित उरांव, उम्र 21 वर्ष, वार्ड क्रमांक 03, उरांवपारा, घरघोड़ा
4. पुष्कर एक्का पिता संजय एक्का उम्र 18 साल 06 माह, वार्ड नंबर 03 उरांवपारा घरघोडा, निवासी घरघोड़ा

CG NEWS: सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू, एएसआई नरेंद्र सिदार, प्रधान आरक्षक परसमानी बेहरा, आरक्षक हरीश पटेल और प्रहलाद भगत की विशेष भूमिका रही।

Share The News

Latest YouTube Videos

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला,  जेल जाएंगे अमित जोगी!,  3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला, जेल जाएंगे अमित जोगी!, 3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

CG NEWS:सुकमा। पोटाकेबिन विद्यालय की बदहाल व्यवस्था पर प्रशासन सख्त,औचक निरीक्षण के बाद दो निलंबित, एक को नोटिस |

CG NEWS:सुकमा। जिले के चिंतलनार (चिंतागुफा) स्थित पोटाकेबिन आवासीय विद्यालय...

Related Articles

Popular Categories