Thursday, May 28, 2026
37.1 C
Raipur

Gold Silver Price Today : सोने में उछाल, चांदी लुढ़की : जानिए 22 जुलाई को आपके शहर में क्या हैं ताज़ा रेट

नई दिल्ली। Gold Silver Price Today : वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव और घरेलू मांग के असर के चलते मंगलवार को सोने और चांदी के दामों में बड़ा बदलाव देखा गया। जहां एक ओर 24 कैरेट गोल्ड की कीमत में ₹130 प्रति 10 ग्राम का इज़ाफा हुआ, वहीं चांदी ₹100 प्रति किलो सस्ती हो गई।

 Gold Silver Price Today : आज यानी 22 जुलाई 2025 को दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1,00,310 प्रति 10 ग्राम पहुंच गया, जबकि मुंबई, कोलकाता और हैदराबाद जैसे शहरों में यह ₹1,00,160 पर बना हुआ है। 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने की कीमतें क्रमश: ₹91,810 और ₹75,120 प्रति 10 ग्राम पर हैं।

शहरों के हिसाब से सोने के रेट (24 कैरेट प्रति 10 ग्राम):

  • दिल्ली: ₹1,00,310

  • मुंबई: ₹1,00,160

  • चेन्नई: ₹1,00,160

  • कोलकाता: ₹1,00,160

  • बेंगलुरु: ₹1,00,169

  • चंडीगढ़: ₹1,00,310

  • भोपाल: ₹1,00,210

चांदी में गिरावट:
21 जुलाई को एक किलो चांदी का भाव ₹1,16,000 था, जो आज ₹1,15,900 तक गिर गया है। हालांकि चेन्नई और हैदराबाद जैसे शहरों में अभी भी चांदी का भाव ₹1,25,900 बना हुआ है।

आपके शहर में चांदी का रेट (प्रति किलो):

  • दिल्ली: ₹1,15,900

  • मुंबई: ₹1,15,900

  • चेन्नई: ₹1,25,900

  • हैदराबाद: ₹1,25,900

  • आगरा: ₹1,15,900

  • भोपाल: ₹1,15,900

सोने की कीमत कैसे तय होती है?
भारत में सोने की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार की चाल, रुपए की वैल्यू, आयात शुल्क और टैक्स पर निर्भर करती है। त्योहारों और शादी-ब्याह के मौसम में मांग बढ़ने से कीमतें भी तेज़ी से चढ़ती हैं।

कैसे पहचानें शुद्ध सोना?
हॉलमार्क से सोने की शुद्धता तय की जाती है—24 कैरेट पर 999, 22 कैरेट पर 916 और 18 कैरेट पर 750 अंकित होता है।

22 और 24 कैरेट में क्या फर्क?
24 कैरेट सोना 99.9% शुद्ध होता है, लेकिन इससे जेवर नहीं बनाए जा सकते। 22 कैरेट में 91% सोना और 9% अन्य धातुएं होती हैं, जो इसे मजबूत बनाती हैं।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories