Friday, August 14, 2026
Home Chhattisgarh Bijapur News : मुखबिरी के शक में दो ग्रामीणों की गला रेतकर...

Bijapur News : मुखबिरी के शक में दो ग्रामीणों की गला रेतकर हत्या…

0
102

बीजापुर |Bijapur News :  छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक बार फिर नक्सली आतंक की दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। तर्रेम थाना क्षेत्र के छुटवाई गांव में रविवार रात माओवादियों ने दो ग्रामीणों की निर्मम हत्या कर दी। मृतकों की पहचान 55 वर्षीय कवासी जोगा और 50 वर्षीय कुरसाम मंगलू के रूप में हुई है। नक्सलियों ने दोनों को घर से बाहर बुलाकर सरेआम गला रेत दिया। इलाके में खौफ का माहौल है।

Bijapur News : सूत्रों के अनुसार, कुरसाम मंगलू का बेटा नंदू पहले नक्सल संगठन से जुड़ा हुआ था, लेकिन कुछ समय पहले उसने सरेंडर कर दिया था। बताया जा रहा है कि माओवादी उसी की तलाश में गांव पहुंचे थे, लेकिन घर पर न मिलने पर उन्होंने उसके पिता की हत्या कर दी। वहीं, कवासी जोगा को भी पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर मौत के घाट उतार दिया गया।

घटनास्थल से मिली एक पर्ची में कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) की जगरगुंडा एरिया कमेटी ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है। पर्ची में दावा किया गया है कि मंगलू को कई बार चेतावनी दी गई थी, लेकिन पुलिस से संपर्क खत्म न करने पर सजा दी गई।

इस जघन्य हत्याकांड पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, “नक्सली अपनी अंतिम घड़ियों में हैं। बौखलाहट में निर्दोष ग्रामीणों को निशाना बना रहे हैं। लेकिन बस्तर की जनता डरने वाली नहीं है। सरकार और सुरक्षा बल पूरी मुस्तैदी से काम कर रहे हैं और इन घटनाओं का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।”

फिलहाल पुलिस ने इलाके में सर्चिंग बढ़ा दी है। ग्रामीणों से अपील की जा रही है कि वे अफवाहों से बचें और प्रशासन का सहयोग करें।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here